Panipat
- फोटो : social mumbai
'पानीपत' को लेकर बढ़ते विवाद के बाद फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने राज्य सरकार को विवादित सीन हटाने पर अपनी सहमति दी है। विवादित सीन हटाकर फिल्म सेंसर बोर्ड को भेजी जाएगी और उसके बाद वह राजस्थान के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इस जानकारी की पुष्टि अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजीव स्वरूप ने भी की है। उन्होंने कहा, 'फिल्म वितरक ने हमें सूचित किया है कि फिल्म निर्माता फिल्म के कुछ हिस्सों का संपादन करेंगे और उसके बाद फिल्म के संपादित संस्करण को सेंसर बोर्ड के पास भी भेजेंगे।'