लोग सारी जिंदगी उस इंसान के साथ बिताना पसंद करते हैं, जिससे उन्हें प्यार हो। हालांकि, कई बार रिश्ते टूट जाते हैं और इसी के साथ शादी के ख्वाब भी धरे रह जाते हैं। अक्सर अलग होने के बाद प्रेमियों के बीच दोस्ती-दुश्मनी जैसी कोई चीज नहीं रह जाती। ...और बात अगर एक्स की शादी में जाने की हो तो लोग तुरंत इनकार कर देते हैं। मगर, बॉलीवुड सितारे इस मामले में बिल्कुल अलग हैं। ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने अपने एक्स की शादी की जमकर खुशियां मनाईं। हालिया उदाहरण कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में देखने को मिला, जब सिद्धार्थ की एक्स गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने दोनों की शादी की तस्वीर साझा कर उन्हें बधाई दी। इतना ही नहीं, कुछ सितारे तो बाकायदा अपने एक्स की शादी में खुशी-खुशी शामिल भी हुए। आइए जानते हैं...