आलिया भट्ट अब बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हो गई हैं। वह अपनी एक्टिंग और अदाओं को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म 'राजी' में उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता और अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुई। फिल्म फेयर में भी इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
2 of 5
alia bhatt
आलिया भट्ट लगातार नए रिकॉर्ड्स बना रही हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इसी के चलते अब उनके इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने कई बड़े एक्टर्स को पीछे छोड़ दिया है। आलिया ने इस मौके पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को शुक्रिया कहा।
विज्ञापन
3 of 5
Alia Bhatt
- फोटो : social media
आलिया की इस वीडियो में उनकी पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से लेकर 2019 में रिलीज होने वाली 'कलंक' तक की जर्नी दिख रही है। वीडियो में आलिया की फिल्मों के मेकिंग सीन्स भी शामिल किया गया है। इसके साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा- यह सफर बहुत अद्भुत रहा, लेकिन यह अभी शुरुआत है 30M.
4 of 5
सलमान खान और शाहरुख खान
अब आलिया इस मामले में सलमान खान, शाहरुख खान और कटरीना कैफ सहित कई स्टार्स से आगे निकल गई हैं। सलमान के इंस्टाग्राम पर 21 मिलियन फॉलोअर्स हैं, वहीं शाहरुख खान के 16 मिलियन और कटरीना के 19 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
वहीं अभी आलिया, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपडा़ से पीछे हैं। दीपिका के इंस्टाग्राम पर 33 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस रेस में सबसे आगे प्रियंका हैं उनके करीब 37 मिलियन फॉलोअर्स हैं।