तीनों बेटियों के साथ महेश भट्ट
- फोटो : Social Media
आलिया भट्ट की अपने पिता और बहनों के साथ की ये तस्वीर काफी दिलचस्प है। तस्वीर में आलिया को पहचानना काफी मुश्किल है। तस्वीर में आलिया एक आम लड़की की ही तरह दिखाई दे रही हैं। उनके साथ पिता महेश भट्ट, बहन शाहीन भट्ट और पूजा भट्ट भी हैं। बात करें आलिया भट्ट के फिल्मी करियर की तो आलिया ने राजी, उड़ता पंजाब, हाइवे जैसी फिल्मों में शानदार प्रदर्शन कर फैन्स का दिल जीत लिया है। इन दिनों आलिया अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ अभिनेता रणबीर कपूर भी हैं।