फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 10 किरदारों ने आलिया को बनाया हीरोइन नंबर वन, फिल्म दर फिल्म यूं हासिल की शोहरत

Sun, 15 Mar 2020 12:23 PM IST
anand anand रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
विज्ञापन
Alia Bhatt - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन
कहने को तो आलिया भट्ट हिंदी सिनेमा के बेहतरीन निर्देशक महेश भट्ट की बेटी हैं, लेकिन उस नाम की शायद आलिया भट्ट को कभी जरूरत नहीं पड़ी। इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत के साथ ही आलिया ने समीक्षकों और दर्शकों के जेहन में अपनी छाप छोड़ी। यही कारण है कि इस वक्त वह हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली अभिनेत्री हैं। आज हम आपको संपन्न परिवार में जन्मी इस गुणी अभिनेत्री के 10 बेहतरीन किरदारों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
Alia Bhatt - फोटो : amar ujala mumbai
किरदार: शनाया सिंघानिया 
फिल्म: स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012)


आलिया भट्ट ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत इसी फिल्म से की है। इस फिल्म में उन्होंने एक बहुत ही कंफ्यूज लड़की शनाया सिंघानिया का किरदार निभाया है। वह कॉलेज के सबसे हैंडसम लड़के रोहन (वरुण धवन) की प्रेमिका होती है, लेकिन धीरे-धीरे जब चीजें आगे बढ़ती हैं तो उसे समझ में आता है कि उसका प्यार दरअसल रोहन नहीं बल्कि अभिमन्यु (सिद्धार्थ मल्होत्रा) है। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस ट्रायंगल लव स्टोरी में बेहतरीन अभिनय के लिए आलिया को फीमेल बेस्ट डेब्यू के फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 11
Highway - फोटो : Social Media
किरदार: वीरा त्रिपाठी 
फिल्म: हाईवे (2014)


इस भीड़ भरी दुनिया में वीरा त्रिपाठी (आलिया भट्ट) अपने आप को बहुत ही अकेला महसूस करती है। वह चाहती है कि इस चकाचौंध भरी दुनिया से बहुत दूर चली जाए। भगवान उसकी सुन लेते हैं और वहां का लोकल गुंडा महावीर भाटी गुर्जर उसका अपहरण कर लेता है। शुरुआत में वीरा को थोड़ी परेशानी होती है लेकिन बाद में वह महावीर से प्यार करने लगती है। आलिया का अभिनय इस फिल्म में बहुत परिपक्व नजर आता है। इसके लिए समीक्षकों ने आलिया की बहुत तारीफ की। इस अभिनय के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स का फेयर अवार्ड मिला।

4 of 11
2 States - फोटो : file photo
किरदार: अनन्या स्वामीनाथन 
फिल्म: टू स्टेट्स (2014)


चेतन भगत के उपन्यास टू स्टेट्स पर बनी इस फिल्म में अनन्या स्वामीनाथन (आलिया भट्ट) अपने प्रेमी कृष मल्होत्रा (अर्जुन कपूर) के साथ अहमदाबाद आईआईएम की छात्रा हैं। ये दोनों आपस में बहुत प्यार करते हैं, लेकिन इनके परिवार उत्तर और दक्षिण हैं। दोनों ही अपने-अपने परिवार को इस रिश्ते के लिए राजी करने की बहुत कोशिश करते हैं। इस फिल्म में आलिया ने एक छात्रा का किरदार किया है, और वह वाकई छात्रा लगती हैं। उनके अभिनय से कहीं भी महसूस नहीं होता कि वह अभिनय कर रही हैं।
विज्ञापन

5 of 11
Humpty Sharma Ki Dulhania - फोटो : file photo
किरदार: काव्या प्रताप सिंह 
फिल्म: हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया (2014)


काव्या (आलिया भट्ट) की शादी होने वाली है, और वह शहर से अपने घर लौटने वाली है। अपनी शादी से कुछ ही समय पहले उसे एक अजनबी से प्यार हो जाता है, और वह उसको लेकर बहुत गंभीर हो जाती है। वह चाहती है कि उसकी शादी हंप्टी (वरुण धवन) से ही हो। बाद में ये दोनों अपने प्यार को पाने के लिए जद्दोजहद करते हैं। आलिया का इस फिल्म में अभिनय देखने लायक है। इस फिल्म में वह संवादों के आदान-प्रदान में बहुत ही सहज लगती हैं। वरुण के साथ वह पहले भी काम कर चुकी थीं। यह भी एक कारण हो सकता है कि आलिया ने इस फिल्म में खुद को बेहतरीन अभिनेत्री साबित किया।
विज्ञापन

6 of 11
kapoor and sons - फोटो : file photo
किरदार: टीया मालिक 
फिल्म: कपूर एंड संस (2016)


शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया का फिर से लव ट्रायंगल देखने को मिला। ऐसा सिर्फ महसूस होता है लेकिन असल में टीया (आलिया भट्ट) सिर्फ अर्जुन (सिद्धार्थ मल्होत्रा) से प्यार करती है। कपूर खानदान के लड़ते झगड़ते माहौल में भी टीया अपने आप को बहुत अच्छे से ढाल लेती है। सिद्धार्थ मल्होत्रा, फवाद खान, ऋषि कपूर जैसे कई अच्छे कलाकारों के साथ भी आलिया अपने आपको खूब सहज महसूस कराती हैं। धर्मा प्रोडक्शंस के निर्माण में बनी इस फिल्म में भी आलिया के अभिनय को समीक्षकों ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन

7 of 11
उड़ता पंजाब - फोटो : file photo
किरदार: बौरिया / मैरी जेन 
फिल्म: उड़ता पंजाब (2016)


कई फिल्मों में शहर की पढ़ी-लिखी लड़की बनने के बाद इस फिल्म में आलिया ने एक बिहारी लड़की का किरदार निभाया। वह काम की तलाश में पंजाब पहुंचती है, और वहां कुछ आपराधिक तत्वों के चंगुल में फंस जाती है। आलिया मुंबई में पली बढ़ी हैं इसलिए उन्हें बिहार की भाषा और रहन-सहन का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था। इस फिल्म के लिए उन्होंने वहां की भाषा और रहन-सहन पर भी गहन अध्ययन किया। आलिया के सराहनीय अभिनय को यहां भी क्रिटिक्स का सहारा मिला, और उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा गया। अभिषेक चौबे की इस फिल्म का मुद्दा संवेदनशील होने की वजह से यह फिल्म काफी लंबे समय तक रिलीज का इंतजार करती रही।

8 of 11
डियर जिंदगी - फोटो : file photo
किरदार: कायरा
फिल्म: डियर जिंदगी (2016)


आने वाले समय की इस कहानी में आलिया अपने आप को बहुत अच्छे से फिट कर देती हैं। इस फिल्म में कायरा के किरदार में आलिया अपने करियर और प्रेम भरी जिंदगी से हार जाती हैं, और असहाय महसूस करती हैं। उस समय में जाकर भी वह बीते समय की अवस्थाओं को भी अपने अंदर इस तरह समाहित कर लेती हैं, कि वह देखने में तो बहुत जटिल लगता है लेकिन समझने में बहुत ही आसान है। इन फिल्म में आलिया के साथ किंग खान शाहरुख एक मनोविज्ञान चिकित्सक के किरदार में नजर आते हैं। वह भटके हुए लोगों को सही रास्ता दिखाते हैं। गौरी शिंदे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए आलिया को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया।

9 of 11
Badrinath Ki Dulhania - फोटो : file photo
किरदार: वैदेही त्रिवेदी 
फिल्म: बद्रीनाथ की दुल्हनिया (2017)


हंप्टी शर्मा की दुल्हनियां के बाद आलिया, वरुण और शशांक खेतान फिर से एक साथ आए। इस फिल्म को भी करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने ही निर्मित किया। इस फिल्म में आलिया का किरदार वैदेही एक ऐसी आजाद लड़की है जो सब कुछ अपने मनमर्जी मुताबिक करना चाहती है। वह ग्रामीण इलाके की लड़की है, लेकिन फिर भी उसकी ख्वाहिश है बहुत बड़ी हैं। वह शादी और परिवार के झंझट में न पड़कर अपना करियर एक एयर होस्टेस बनकर स्थापित करना चाहती है। ऊपर से सख्त और अंदर से बहुत नर्म लड़की के किरदार में आलिया को समीक्षकों और दर्शकों दोनों का बहुत प्यार मिला। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया।

10 of 11
raazi - फोटो : file photo
किरदार: सहमत खान 
फिल्म: राजी (2018)


हिंदी सिनेमा की शानदार निर्देशक मेघना गुलजार के साथ इस फिल्म में आलिया भट्ट ने सहमत खान का किरदार निभाया है। सहमत एक कश्मीरी लड़की है, जो भारत सरकार के लिए एक जासूस का काम करती है। वह एक पाकिस्तानी अफसर (विक्की कौशल) से शादी कर लेती है, जिससे कि वह पाकिस्तान की जानकारी हिंदुस्तान को दे सके। उम्र में बहुत कम होने के बावजूद आलिया इस फिल्म में एक अनुभवी अदाकारा के रूप में नजर आईं। इस किरदार के लिए उनके अभिनय की सराहना देश और विदेश दोनों में हुई। एक देशभक्त लड़की के रूप में शानदार अभिनय करने के लिए आलिया को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से नवाजा गया।

11 of 11
Gully Boy - फोटो : Social Media
किरदार: सफीना फिरदौसी 
फिल्म: गली बॉय (2019)


जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया ने मुंबई की गलियों में पली-बढ़ी एक लड़की सफीना का किरदार निभाया है। वह अपनी ही गली में पलने वाले एक लड़के मुराद (रणवीर सिंह) से प्यार करती है, और उसके करियर को आगे बढ़ाने के लिए अपने करियर को दांव पर लगाती है। आलिया एक स्टार किड हैं, उस हिसाब से उनकी परवरिश बहुत ही अमीरी में हुई। लेकिन जब इस किरदार को उन्होंने निभाया, तो कहीं से भी यह पता नहीं चलता कि मुंबई के इस स्लम से उनका कोई लेना-देना नहीं रहा है। इस फिल्म में भी शानदार अभिनय के लिए आलिया को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर अवार्ड से सुशोभित किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next