बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। 'ब्रह्मास्त्र' और 'डार्लिंग्स' के बाद एक्ट्रेस अपनी हॉलीवुड प्रोजेक्ट की वजह से चर्चा के केंद्र में आ गई हैं। आलिया पिछले कुछ हफ्तों से यूनाइटेड किंगडम में अपने पहले हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग कर रही थीं। प्रेग्नेंसी के बावजूद, आलिया ने इस फिल्म के एक एक्टेंडेड शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। गर्भावस्था के समय में भी अपने काम के प्रति प्रतिबद्धता के लिए उनकी जमकर सराहना की जा रही है। इस बीच हाल ही में फिल्म के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।