रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
ये होंगे शादी के गेस्ट
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की वेडिंग गेस्ट लिस्ट में करण जौहर, शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली, आकांक्षा रंजन, अनुष्का रंजन, रोहित धवन, वरुण धवन, जोया अख्तर और कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हैं। आलिया और रणबीर अपने हनीमून के लिए साउथ अफ्रीका जाएंगे। कपल के एक करीबी सूत्र ने बताया, 'रणबीर और आलिया ने साउथ अफ्रीका में हनीमून का फैसला किया है। विदेश में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के बाद कपल ने फिर से अफ्रीका में सफारी करने का प्लान किया है।'