फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की खबरों के बीच आलिया-रणबीर की सामने आई तस्वीर, एक साथ होकर भी नहीं हैं खुश, ये है सबूत

Sat, 17 Nov 2018 11:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
alia bhatt - फोटो : file photo
बीते दिनों जहां रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी करके अपने रिश्ते को मुकम्मल कर दिया वहीं जल्द ही अब प्रियंका निक से शादी करने वाली हैं। इन दोनों जोड़े के अलावा बॉलीवुड में तीसरा एक और जोड़ा भी काफी चर्चा में रहता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं, बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की। यह दोनों भी अपने कथित रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Brahmastra - फोटो : Instagram
इस बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। बता दें कि यह दोनों इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। फिल्म के सेट की ही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 'ब्रह्मास्त्र' के सेट की इन तस्वीरों को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Brahmastra - फोटो : instagram
इन तस्वीरों में आलिया-रणबीर के अन्य फैंस भी काफी पसंद भी कर रहे हैं। इन तस्वीरों में आलिया जहां पिंक सूट में दिखाई दे रही हैं तो वह रणबीर कपूर ब्लैक टोपी और जैकेट में नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ही तस्वीर में यह दोनों 'ब्रह्मास्त्र' के क्रू से बात करते दिख रहे हैं। तस्वीरों के कैप्शन के अनुसार आलिया-रणबीर इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग मुंबई के डोंगरी में कर रहे है।

4 of 5
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt - फोटो : file photo
पता हो कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने जब से 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग शुरू की तब से यह दोनों अपने कथित रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में रणबीर कपूर और आलिया ने एक साथ ऐसी एंट्री ली थी कि तब से दोनों के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर इन दोनों के रिश्ते को लेकर बातें भी शुरू हो गई। हालांकि इन दोनों ने अभी तक अपने रिश्तों को मीडिया के सामने उजागर नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranbir kapoor and alia bhatt - फोटो : file photo
बात करें 'ब्रह्मास्त्र' की तो हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया गया है। पहले यह फिल्म अगले साल अगस्त में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' के चलते इसकी रिलीज डेट को अब आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया-रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन और मोनी रॉय भी हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस फिल्म को सीक्वल अनुसार रिलीज किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें