फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पल के लिए भी आलिया को अकेला नहीं छोड़ते रणबीर, खुद देख लीजिए सबूत

Fri, 03 Aug 2018 07:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
alia ranbir
रणबीर और आलिया दोनों ही इशारों-इशारों में अपने रिलेशन की बात मीडिया के सामने कंफर्म कर चुके हैं। दोनों का रिश्ता दिन ब दिन मजबूत होता जा रहा है। जिसका सबूत है दोनों के बीच की बॉन्डिंग जो अब कैमरे में दिखने लगी है। हाल ही में दोनों की डिनर डेट की तस्वीर सामने आई है इस तस्वीर में रणबीर आलिया के गले में हाथ डाले बैठे दिख रहे हैं। तस्वीर में दोनों बेफ्रिक नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Ranbir and Alia
आलिया और रणबीर न्यूयॉर्क में 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इससे पहले भी पूरी टीम की लंच करते हुए तस्वीर भी सामने आई। इसके अलावा दोनों साथ में अच्छा टाइम भी बिता रहे हैं। इतना ही नहीं रणबीर तो आलिया के लिए फोटोग्राफर भी बन गए हैं। बता दें इसी फिल्म की शूटिंग के पहले शेड्यूल के दौरान से ही रणबीर और आलिया के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा था।

विज्ञापन

3 of 4
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
दोनों एक दूसरे के साथ स्पॉट होने लगे। हालांकि दोनों ने इशारों-इशारों में ही साफ कर दिया है कि दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और दोनों के बीच जो कुछ भी है बेहद ही खास है। हाल ही में रणबीर से जब आलिया के साथ रिलेशन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस रिश्ते को थोड़ा वक्त देने की जरुरत है। वहीं ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि रणबीर और आलिया साल 2020 तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
amitabh,alia and ranbir
आलिया और रणबीर की आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र 15 अगस्त 2019 में रिलीज होनी है। इसमें दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में हैं। यह पहला मौका है जब दोनों बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें