फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट से एक वीडियो लीक, डांस करते नजर आए रणबीर - आलिया

Mon, 02 Mar 2020 07:02 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Alia Bhatt, Ranbir Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
निर्देशक अयान मुखर्जी की चर्चित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। उस डांस के तरीके और आसपास के माहौल से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस दृश्य में होली फिल्माई जा रही है।  
विज्ञापन

2 of 5
अभिनेता रणवीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला
फिल्मों के निर्माता और उससे जुड़े लगभग सभी लोग फिल्म के बारे में तब तक कोई खुलासा नहीं करते, जब तक फिल्म सेट से सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच जाती। लेकिन सोशल मीडिया के जमाने में किसी भी चीज को गुप्त रख पाना बहुत ही मुश्किल हो गया है। ब्रह्मास्त्र के सेट से लीक हुआ ये वीडियो इसी बात की गवाही देता है। पहली बात तो ये कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के पूरे भारत में असंख्य प्रशंसक हैं। और दूसरे ये कि ब्रह्मास्त्र एक बहुत प्रतीक्षित फिल्म है। इन दोनों जरूरी तथ्यों की वजह से इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर जल्द ही स्पीड पकड़ ली और वायरल हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
brahmastra - फोटो : file photo
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गीत पर आलिया भट्ट डांस कर रही हैं, और बीच में ही उनके साथ रणबीर कपूर भी आकर डांस करने लगते है। पार्श्व में एक सांस्कृतिक गीत चल रहा है। वीडियो थोड़ी दूर से शूट किया गया है, इसलिए साफ तो नहीं देखा जा सकता। लेकिन अंदाजा लगा सकते हैं कि शायद दृश्य में होली चल रही है! 
 

4 of 5
ब्रह्मास्त्र - फोटो : file photo
रणबीर की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' की कहानी नए जमाने के प्रेम पर आधारित थी। उस फिल्म में भी होली का एक गाना 'बलम पिचकारी' था, जिसे होली के माहौल में और बिना होली के भी बहुत सुना गया। रणबीर की इस नई फिल्म का ये गाना भी श्रोताओं को कर्णसुख प्रदान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Brahmastra - फोटो : file photo
फिल्म के मुख्य किरदारों में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, अक्किनेनी नागार्जुन और मौनी रॉय भी हैं। अमिताभ ने हाल ही में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी की है। शूटिंग खत्म करने के बाद उन्होंने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिसमें उन्होंने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बहुत तारीफ की। 

पढ़ें: अब हॉलीवुड में धमाका करेंगे रणदीप हुड्डा, 'थॉर' के साथ होगा मुकाबला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें