सनी सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
ओम राउत के सामने अब बड़ी दिक्कत फिल्म में लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, दशरथ, कौशल्या, सुमित्रा, कैकेई, विभीषण, हनुमान, अंगद, मंदोदरी आदि की कास्टिंग को लेकर चल रही है। फिल्म में प्रभास के कद के हिसाब से उन्हें बाकी कलाकार नहीं मिल पा रहे हैं। लक्ष्मण के अहम किरदार के लिए जिन सनी सिंह के नाम का एलान शुक्रवार को हुआ है, वह ‘प्यार का पंचनामा 2’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में कार्तिक आर्यन के पार्टनर रहे हैं। टी सीरीज की फिल्मों ‘दे दे प्यार दे’ और ‘पति पत्नी और वो’ में भी उन्होंने अपनी विशेष झलकियां दिखाई हैं। पर, उनकी तीन सोलो हीरो फिल्मे ‘झूठा कहीं का’, ‘उजड़ा चमन’ और ‘जय मम्मी दी’ कतार से फ्लॉप रही हैं।