मामी फिल्म फेस्टिवल में करीना कपूर और आलिया भट्ट पहुंची थीं । यहां करण जौहर ने उनसे पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई सवाल पूछे । यहां बातों-बातों में आलिया ने कुछ ऐसा बोल दिया जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया। करीना कपूर ने अपना चेहरा छिपा लिया, वहीं करण जौहर को कहना पड़ा कि क्या मैंने तुम्हें यही परवरिश दी है ।
दरअसल, आलिया, करीना की तारीफ कह रही थीं। लेकिन तभी तारीफ करते-करते आलिया के मुंह से गाली निकल जाती है जिसके बाद वो तुरंत मुंह के सामने से माइक हटा लेती हैं और मुंह घुमा लेती हैं। लेकिन आलिया की गाली करीना समेत वहां मौजूद सभी लोग सुन लेते हैं और सब जोर से हंसने लगते हैं।
हालांकि करण को नहीं पता होता है कि आलिया ने क्या बोला और वो करीना से पूछते हैं कि क्या हुआ आलिया ने क्या कहा? इसके बाद करीना उन्हें बताती हैं कि आलिया ने गाली दी है। इस पर करण, आलिया को मजाक में डांटते हुए कहते हैं ‘मैंने तुम्हारी यही परवरिश की है’।
4 of 6
Alia Bhatt
- फोटो : instagram
करण, आलिया और करीना का ये वीडियो बहुत वायरल हो रहा है । बता दें कि मामी फेस्टिवल के दौरान ही करण ने करीना से पूछा था कि अगर आलिया उनकी भाभी बन जाती हैं तो आपका रिएक्शन क्या होगा । तब करीना कहती हैं कि अगर ऐसा होता है तो उन्हें बहुत खुशी होगी ।
विज्ञापन
5 of 6
kareena kapoor
- फोटो : kareena kapoor
करण जौहर ने आलिया भट्ट से फिल्म कलंक के फ्लॉप होने पर भी बात की । आलिया ने बताया कि फिल्म फ्लॉप होने के बाद किस तरह रणबीर कपूर ने उन्हें संभाला और समझाया। आलिया ने कहा- 'जिस दिन फिल्म रिलीज हुई मुझे ज्यादा दुख नहीं हुआ, क्योंकि रिलीज के एक दिन पहले ही मैंने फिल्म देख ली थी। उस दौरान मुझे अंदाजा हो गया था कि फिल्म का आगे क्या होने वाला है, लेकिन मैंने ये नहीं सोचा था कि फिल्म इतनी बुरी तरह से फ्लॉप होगी। मैंने ये हमेशा सुना था कि अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं तो उसका अच्छा नतीजा मिलता है, लेकिन कलंक के साथ ऐसा नहीं होने पर मेरा दिल टूट गया था।'
Ayan Mukerji, Alia Bhatt and Ranbir Kapoor
- फोटो : file photo
'तब रणबीर में मुझसे कहा कि तुम कड़ी मेहनत करती रहो । जरूरी नहीं है कि आपकी कड़ी मेहनत का नतीजा आपको उस समय ही मिले। जिंदगी में कभी भी आपकी मेहनत का फल आपको मिल सकता है। इस फिल्म में ना सही अगली फिल्म में आपको अच्छा नतीजा जरूर मिलेगा ।'