फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी सिंगर को 6 करोड़ का नोटिस, एक्टर पर लगाया था यौन शोषण का आरोप

Wed, 25 Apr 2018 09:40 AM IST
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
meesha
पिछले हफ्ते पाकिस्तानी सिंगर मीशा शफी ने सोशल मीडिया पर चलाए गए कैंपेन #MeToo के जरिए मशहूर एक्टर अली जफर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए थे। जिसके बाद अली ने खुद पर लगे यौन शोषण के आरोपों को खारिज किया। अब उन्होंने कानूनी नोटिस भेजकर मीशा से माफी मांगने को कहा है।
विज्ञापन

2 of 4
मीशा शफी और अली जफर
जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर मीशा ने अपने झूठे आरोपों के लिए दो हफ्ते के अंदर माफी नहीं मांगी तो उन्हें 6 करोड़ रुपये बतौर मानहानि के हर्जाने के तौर पर देने होंगे। रिपोर्ट में आगे बताया है कि अगर मीशा ने जफर के नाम पर किए ट्वीट नहीं हटाए और उन्होंने 2 हफ्ते के अंदर माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया जाएगा। दूसरी ओर जब मीशा के वकील अहमद पंसोटा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके क्लाइंट को जफर की कोई कानूनी सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन

3 of 4
अली जफर और मीशा शफी
बता दें, मीशा ने अली पर आरोप लगाते हुए कहा था कि मैं लाहौर में एक शो के दौरान जैम रूम में अपने बैंड के साथ रिहर्सल कर रही थी और इस दौरान वहां अली आए। कुछ देर के बाद वह मेरे नजदीक आए और मुझे गलत ढंग से कई बार छूने लगे। मैं बार-बार इसे नजरअंदाज करती रही। मैं उनसे गाने और उसके स्केल के बारे बोलती रही और वो अपनी हरकतें करते रहे।
विज्ञापन

4 of 4
अली जफर और मीशा शफी
मीशा द्वारा लगाए गये आरोपों पर अली ने अपनी सफाई देते ट्विटर पर लिखा था,  'मैं #MeToo आंदोलन के प्रति जागरूक हूं और इसका समर्थन भी करता हूं। मैं एक लड़की और लड़के का पिता, एक पत्नी का पति और एक मां का बेटा हूं। बदनामी, मानहानि की सूरत में मैं खुद के लिए, अपने परिवार, सहकर्मी और दोस्तों के लिए अनगिनत बार खड़ा हुआ हूं। आज भी मैं यही करूंगा। मेरे पास कुछ छुपाने के लिए नहीं है। चुप्पी कोई विकल्प नहीं है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें