90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रहीं करिश्मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 को मुंबई में हुआ था। करिश्मा जब तक बॉलीवुड में रहीं सिल्वर स्क्रीन पर छाई रहीं। कपूर खानदान से ताल्लुक होने के बावजूद करिश्मा को बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। करिश्मा कपूर इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा अपने ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोशनीवाल से शादी करना चाहती हैं।
विज्ञापन
2 of 8
करिश्मा कपूर
करिश्मा ने जब फिल्मों में एंट्री की थी तब उनकी उम्र सिर्फ 15 साल थी। 1991 में उनकी पहली फिल्म प्रेम कैदी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने साउथ के हीरो हरीश कुमार के साथ काम किया था।
विज्ञापन
3 of 8
करिश्मा कपूर
साल 1996 में आई फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' ने करिश्मा के सितारे चमका दिए। हालांकि करिश्मा ने जब बॉलीवुड में एंट्री की थी तो उनके लुक को लेकर काफी मजाक बनाया गया था। किसी ने उन्हें लेडी रणधीर कपूर कहा तो कुछ ने कहा कि वे लड़के जैसी दिखाई देती हैं।
4 of 8
karishma kapoor
राजा हिन्दुस्तानी करिश्मा के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म में पहली बार करिश्मा ने किसी हीरो को किस किया था। तेज बारिश में करिश्मा और आमिर का वो किसिंग सीन काफी चर्चित रहा।
विज्ञापन
5 of 8
karishma kapoor
इस फिल्म में आमिर-करिश्मा के किसिंग सीन को बॉलीवुड फिल्म का सबसे लंबा किस सीन माना जाता है। इस सीन को शूट करने से पहले डायरेक्टर परेशान थे और वे नहीं चाहते थे कि सीन वल्गर लगे क्योंकि उस समय ऐसे सीन्स बोल्ड माने जाते थे।
विज्ञापन
6 of 8
आमिर खान के साथ करिश्मा कपूर
'राजा हिंदुस्तानी' में करिश्मा कपूर को उनकी एक्टिंग के साथ उनके मेकओवर के लिए भी जाना जाता है। इस फिल्म के लिए करिश्मा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था। इसी फिल्म ने करिश्मा को रातों-रात स्टार बना दिया। डायरेक्टर करिश्मा को अपनी फिल्म में लेने के लिए चक्कर काटने लगे। बता दें कि ये फिल्म 4 घंटे 24 मिनट की थी, लेकिन इसे एडिट करके 2 घंटे 54 मिनट की गई थी।
विज्ञापन
7 of 8
karishma kapoor
अजय देवगन को चाहने वालों में करिश्मा कपूर का नाम भी जुड़ा। अजय उस समय के टॉप एक्टर माने जाते थे ऐसे में करिश्मा का झुकाव अजय के लिए लाजिमी था। वहीं अजय उस समय रवीना टंडन को डेट कर रहे थे कहा ये भी जाता है कि रवीना और अजय के बीच करिश्मा आ गई थीं। रवीना ने करिश्मा कपूर पर फिल्मों से निकलवाने का आरोप भी लगाया था। रवीना ने यहां तक कहा था कि अजय और करिश्मा के बच्चे जेब्रा की तरह ही पैदा होंगे।
साल 2002 में करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई हुई थी जो कुछ महीनों में टूट गई। करीना ने तो अभिषेक को 'जीजू' कह कर पुकारना भी शुरू कर दिया था। इस सगाई के टूटने की वजह अभिषेक बच्चन की मां जया बच्चन थीं।