बॉलीवुड में चाइल्ड एक्टर्स का हमेशा से ही बोलबाला रहा है। चाहें वो किसी अभिनेता के बचपन का किरदार निभा रहे हों या किसी सुपरस्टार के बच्चे का किरदार। सभी को अभिनय के वक्त इन बच्चों की मासूमियत भा जाती है। जैसे फिल्म 'फना' में आमिर और काजोल का बेटा बना छोटा रेहान, जिसकी मासूमियत लोगों के दिलों में घर कर गई थी।कई चाइल्ड आर्टिस्ट कुछ फिल्मों के बाद पढ़ाई पर ध्यान लगाने की वजह से सिनेमा से नदारद हो जाते हैं। तो कुछ लगातार बड़े-बड़े सितारों के साथ काम करते रहते हैं।