फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: इन सितारों ने बनवाए माता-पिता के नाम के टैटू, किसी ने कलाई तो किसी ने सीने पर लिखवाया नाम

Fri, 22 Nov 2024 10:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Celebs: बॉलीवुड सितारों के बीच टैटू का ट्रेंड खूब देखने को मिलता है। किसी ने अपने प्रेमी-प्रेमिका का नाम गुदवाया है, तो किसी ने अपनी संतान का। वहीं, कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता के नाम के टैटू बनवा रखे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने शरीर पर एक टैटू बनवाया है। यह टैटू काफी खास है। अभिनेता ने इस टैटू को अपनी दिवंगत मां को समर्पित किया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखवाया है, 'रब राखा'। उन्होंने बताया कि रब राखा यानी भगवान आपका हमेशा साथ दें। अर्जुन ने कहा, मेरी मां हमेशा यह लाइन कहती थीं, अच्छे और बुरे दोनों वक्त पर। आज भी ऐसा लगता है कि वो मेरे पास ही हैं मेरा मार्गदर्शन कर रही हैं, मुझे देख रही हैं'। अर्जुन कपूर  के अलावा और भी सितारे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता के नाम के टैटू बनवा रखे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कलाई पर एक टैटू बनवाया हुआ है। इसमें अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा के प्रति उनका प्यार झलकता है। प्रियंका के टैटू में 'डैडीज लिटिल गर्ल' (Daddy's li'l girl) लिखा है। प्रियंका अपने पिता के बेहद करीब थीं। अभिनेत्री का यह टैटू उनके पिता की हैंडराइटिंग में है।  
विज्ञापन

3 of 6
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
संजय दत्त
दिग्गज अभिनेता संजय दत्त का नाम भी इस लिस्ट में है। उन्होंने अपने दिवंगत पिता सुनील दत्त के नाम का टैटू अपने सीने पर गुदवाया हुआ है। संजय दत्त का अपने पिता से काफी खास बॉन्ड था। 
 

4 of 6
ईशा गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
ईशा गुप्ता
इंडस्ट्री की बोल्ड अभिनेत्रियों में शुमार ईशा गुप्ता को टैटू का काफी शौक है। उन्होंने अपने शरीर पर कई टैटू बनवा रखे हैं। इनमें एक टैटू उन्होंने अपने माता-पिता के नाम का भी बनवाया हुआ है। उन्होंने माता-पिता के नाम के नाम के पहले अक्षर 'ए और आर' अपनी कलाई पर लिखवाए हुए हैं। 
Actor M Mukesh Sexual Harassment Case: मुकेश पर आरोप लगाने वाली अभिनेत्री का दावा, सरकार से नहीं मिली सुरक्षा
विज्ञापन

5 of 6
ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋचा चड्ढा
अभिनेत्री ने अपनी कलाई पर अपने माता-पिता का नाम गुदवाया हुआ है। इसके अलावा उन्होंने अपने पति अली फजल के नाम का भी टैटू भी गुदवा रखा है। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अली फजल ने साल 2022 में शादी रचाई। कपल एक बिटिया के माता-पिता हैं।
Amaran Box Office Collection Day 23: 200 करोड़ क्लब से कुछ दूर अमरण, दर्शकों की भावनाओं को छूने में रही कामयाब
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रियामणि - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियामणि राज
साउथ अदाकारा प्रियामणि राज ने भी अपने पिता के नाम का टैटू बनवा रखा है। उन्होंने अपनी कलाई पर ‘डैडीज गर्ल’ लिखवाया हुआ है। 
Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 22: रूह बाबा के जादू के आगे सब फेल, तीसरे शुक्रवार को बटोर डाले इतने करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें