फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ali Fazal: हॉलीवुड में फिर दमका अली फजल का आफताब, अफगानिस्तान की बेटियों पर बन रही इस फिल्म में मिला बड़ा मौका

Wed, 09 Nov 2022 01:18 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अली फजल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विश्व सिनेमा में अपनी धाक लगातार बनाए हुए अभिनेता अली फजल ने एक और बड़ा धमाका किया है। वह जल्द ही एक ऐसी फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसके बड़े परदे पर आने का इंतजार लंबे अरसे से रहा है। इसके अलावा एक और हॉलीवुड फिल्म में वह चर्चित अभिनेता जेरार्ड बटलर के जोड़ीदार बने हैं। अली फजल ने हाल ही में अपनी बरसों की दोस्त ऋचा चड्ढा के शादी को सार्वजनिक करते हुए इसका जश्न मनाया और उनकी लोकप्रिय सीरीज ‘मिर्जापुर’ का तीसरा सीजन भी जल्द ही रिलीज होने वाला है।

विज्ञापन

2 of 5
अली फजल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अली फजल पश्चिम की कुछ बेहतरीन प्रतिभाओं के साथ लगातार काम करते रहे हैं। पिछले साल ही यह घोषणा की गई थी कि अली को एक एक्शन पैक्ड फिल्म ‘कंधार’ में जेरार्ड बटलर के साथ मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया है, जो 2023 में रिलीज होने के लिए तैयार है। अब अली को एक और बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। फिल्म का नाम है, 'अफगान ड्रीमर्स' और इसके निर्देशक हैं दो बार के ऑस्कर विजेता बिल गुटेंटाग। बिल ने अपनी दो फिल्मों ‘यू डोंट हैव टू डाई’ और ‘ट्विन टावर्स’ के लिए प्रतिष्ठित अकादमी का खिताब जीता है। 

विज्ञापन

3 of 5
अली फजल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘अफगान ड्रीमर्स’ की शूटिंग मोरक्को में शुरू हो चुकी है और ये शूटिंग वहां लगातार 50 दिन तक चलेगी। यह फिल्म एक ऐसी सच्ची कहानी है जिसमें 2017 में अफगानिस्तान की रोया महबूब की कहानी दिखाई जाएगी। रोया ने बेटियों के  बीच विज्ञान और तकनीक का एक ऐसे देश में प्रचार प्रसार किया, जहां बेटियों को घर के बाहर तक जाना एक चुनौती है। इस फिल्म के जरिये अफगानिस्तान की राजनीति की अराजकता और इसकी हिंसक पृष्ठभूमि को भी दुनिया के सामने लाने की कोशिश है।

4 of 5
अली फजल और ऋचा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘अफगान ड्रीमर्स’ के बारे में अली कहते हैं, ‘ये खबर साझा करते हुए और बिल के निर्देशन में काम करने का मौका पाने मैं खुद को काफी प्रसन्न तो महसूस कर ही रहा हूं, साथ ही मैं बहुत ही कृतज्ञ भी हूं। ये एक ऐसी फिल्म है जो अफगानिस्तान को लेकर दर्शकों के लिए एक तरह की नई खिड़की खोलेगी। फिल्म ‘अफगान ड्रीमर्स’ एक बहुत ही महत्वपूर्ण कहानी है जिसे बताया जाना ज़रूरी है और मैं इस कहानी का सिनेमैटिक हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अली फजल और ऋचा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म टीम से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘अफगान ड्रीमर्स’ उन अफगान लड़कियों की टीम की कहानी बताती है जिन्होंने दुनिया भर में यात्रा की और प्रतियोगिताओं में भाग लिया, वैश्विक मीडिया का ध्यान आकर्षित किया और यहां तक कि दुनिया भर के प्रमुख राजनेताओं से भी मुलाकात की। फिल्म में रोया की भूमिका ‘द बोल्ड टाइप’ फेम निकोल बूशेरी निभा रही हैं। फिल्म के निर्माताओं में लौरा ओवरडेक, समुद्रिका अरोरा और बिल गुटेंटाग शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें