फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अली अब्बास जफर की दुल्हन की ये है पहली तस्वीर, फ्रांस के रास्ते इस तरह ईरान बना ससुराल

Tue, 05 Jan 2021 02:16 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अली अब्बास जफर की शादी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘टाइगर जिंदा है’, ‘सुल्तान’ और ‘भारत’ के निर्देशक अली अब्बास जफर के निकाह के बाद अपनी बेगम के साथ पहली तस्वीर सामने आ गई है। राघवेंद्र राठौड़ की डिजाइन की हुई शेरवानी में अली जितने आकर्षक दिख रहे हैं, उतनी ही खूबसूरत उनकी बेगम दिख रही हैं तरुण तहिलियानी की डिजाइन की हुई चित्ताकर्षक पोशाक में। अली ने ये शादी फ्रांस में बसे एक ईरानी परिवार की लड़की से की है।
विज्ञापन

2 of 5
अली अब्बास जफर की शादी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक अली अब्बास जफर की बेगम का नाम अलीसिया है और अलीसिया से अली का निकाह तीन जनवरी को देहरादून में बने उनके नए आलीशान मकान में हुआ। इस पूरे जश्न में गिनती के लोग ही शामिल हो सके और अली को सबसे ज्यादा कमी इस दौरान खली अपने भाई शम्स की जो उड़ानों पर लगे प्रतिबंधों के चलते ब्रिटेन से इस शादी में शामिल होने भारत नहीं आ सके।
विज्ञापन

3 of 5
अली अब्बास जफर की शादी - फोटो : instagram/aliabbaszafar
खास बात ये रही कि अली अब्बास जफर ने इस निकाह में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को डिजिटली शामिल किया। जी हां, इस पूरे निकाह के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई थी और करीब तीस मिनट तक चले इस आयोजन को इन लोगों ने अपने घरों में बैठे-बैठे देखा। निकाह संपन्न कराने के लिए मौलाना रिवायत अली, मौलाना कमाल और मौलाना शहंशाह को खासतौर से आमंत्रित किया गया था।

4 of 5
अली अब्बास जफर - फोटो : instagram/aliabbaszafar
अली का निकाह जिन मोहतरमा अलीसिया से हुआ है, उनका परिवार फ्रांस में रहता है। ईरान से फ्रांस में जा बसे इस परिवार के लोग भी निकाह में शरीक नहीं हो पाए लेकिन, इस दौरान जो लोग भी यहां पहुंचे, वे बताते हैं कि अलीसिया आइवरी लहंगे और सोने के आभूषणों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। और, अली का रुआब भी इस दौरान कुछ कम नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अली अब्बास जफर - फोटो : instagram/aliabbaszafar
अली के पिता सैयद कल्बे हैदर जैदी और माता इफ्फत आरा जैदी ने इस दौरान दूल्हे और दुल्हन को देर तक गले लगाए रखा और खुशी से भर आईं आंखों से दोनों को खूब दुआएं दीं। अली अब्बास जफर ने हाल ही में देहरादून में एक आलीशान मकान बनवाया है और इस मकान को अपने माता पिता को समर्पित किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें