फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अली अब्बास जफर के घर खुशियों की बरसात, शादी की बधाइयों के बीच सामने आया पहली सीरीज का ट्रेलर

Mon, 04 Jan 2021 02:50 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अली अब्बास जफर ने रचाई शादी - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान (Salman Khan) के साथ 'टाइगर जिंदा है' और 'सुल्तान' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले निर्देशक अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) ने शादी कर ली है। जफर ने एक निजी समारोह में शादी की है और इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
अली अब्बास जफर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अली ने सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ के इस खूबसूरत पलों की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह अपने हमसफर का हाथ थामे दिख रहे हैं। कई सुपरहिट फिल्में बना चुके निर्देशक अली अब्बास  ने अपनी शादी के लिए बेहद प्राइवेट सेरेमनी रखी थी। 
विज्ञापन

3 of 5
अली अब्बास जफर - फोटो : Social Media
अली अब्बास जफर ने अपनी तस्वीर के साथ सिर्फ बिस्मिल्लाह लिखा है। निर्देशक की ओर से तस्वीर शेयर करने के बाद बॉलीवुड के तमाम सितारे उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं। अली के लिए यह दोहरी खुशी है। आज ही उनकी वेब सीरिज 'तांडव' का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।
 

4 of 5
अली अब्बास, कैटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि उनकी दुल्हन कौन हैं इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। तस्वीर में दुल्हन का सिर्फ हाथ दिख रहा है। अली की करीबी दोस्त कही जाने वालीं कैटरीना कैफ ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए लिखा है, 'आप दोनों को बधाई।' भारत फिल्म में अली अब्बास के साथ काम करने वाले कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तांडव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अली अब्बास जफर की बतौर निर्माता पहली सीरीज ‘तांडव’ का ट्रेलर भी सोमवार को रिलीज हो गया। दिल्ली की सियासत पर बनी इस सीरीज में सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, मोहम्मद जीशान अयूब, तिगमांशू धूलिया आदि मुख्य भूमिकाओँ में हैं। ‘अमर उजाला’ से शादी और ट्रेलर रिलीज की मुबारक बाद पाने के बाद अली अब्बास जफर खुश नजर आए, उन्होंने अमर उजाला पाठकों का भी बधाइयों के लिए शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें