फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ अली खान की 'बेटी' ने कराया बोल्ड फोटोशूट, 90 के दशक की इस मॉडल से है खास रिश्ता

Sat, 30 Jan 2021 07:12 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अलाया फर्नीचरवाला - फोटो : instagram/alaya.f
बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब धमाल मचा रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक हॉट और बोल्ड फोटोशूट कराया है। जिसकी तस्वीरें देख उनके फैंस के होश उड़ गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
10. जवानी जानेमन - फोटो : Instagram- Jawani Janeman
अलाया ने सैफ अली खान के साथ फिल्म जवानी जानेमन से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में अलाया ने सैफ की बेटी का किरदार निभाया था और तब्बू अलाया की मां के किरदार में नजर आई थीं। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। लेकिन इस बार अलाया अपनी किसी फिल्म से नहीं बल्कि एक ग्लैमरस फोटोशूट से सुर्खियां बटोर रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
alaya f - फोटो : instagram
अलाया का ग्लैमरस फोटोशूट कोई नई बात नहीं, वे अक्सर ही फोटोशूट करवाती रहती हैं। उन्होंने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ बेहद खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में आप अलाया का बोल्ड अवतार देख सकते हैं। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन भी लिखा, ''मैं स्टूल पर हमेशा ऐसे ही बैठती हूं''। 
 

4 of 5
Jawani Janeman - फोटो : twitter
फिल्म में अलाया एक ऐसी लड़की के किरदार में थीं जो 21 साल की उम्र में अपने पिता से पहली बार मिलती है। इस फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया गया था। अलाया को उनके स्टेज नेम अलाया एफ (Alaya F) से जाना जाता है।  बता दें कि अलाया फर्नीचरवाला को एक्टिंग के साथ-साथ डांसिंग का भी खूब शौक है। अक्सर वह अपने डांस वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म कलंक के गाने पर परफॉर्म करते हुए एक इंस्टाग्राम रील शेयर की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alaya f - फोटो : instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो अलाया एक और गजब कहानी नाम की फिल्म में काम कर रही हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, आदित्य सील और अमृता पुरी मुख्य भूमिका में होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें