अलाया एफ ने बहुत कम समय में लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। सैफ अली खान और तब्बू के साथ जवानी जानेमन से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अलाया एफ अपनी भूमिकाओं के साथ लगातार प्रयोग कर खुद को साबित कर रही हैं। उनकी इस मेहनत की वजह से अभिनेत्री की फैन फॉलोइंग में जबर्दस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। Anil Kapoor: अनिल कपूर की टीवी सीरीज 24 के लिए शॉर्टलिस्ट हुए थे ये बड़े स्टार, जानें फिर क्यों नहीं बनी बात इस बीच हाल ही में एक पोस्ट में अभिनेत्री ने अपनी मां पूजा बेदी और नाना-कबीर बेदी के साथ टेलीविजन पर पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा करने की घोषणा की है। उनके कई सोशल मीडिया पोस्ट के बीच, उनकी एक फैमिली फोटो ने सबकी ओर ध्यान आकर्षित किया है। Guneet Monga: जम्मू इंटरनेशनल बॉर्डर पर पहुंचीं ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा, बीटिंग द रिट्रीट का बनीं हिस्सा View this post on Instagram A post shared by ALAYA F (@alayaf) अलाया एफ ने इस तस्वीर के साथ बताया कि वह सोनी एंटरटेनमेंट पर चल रहे द कपिल शर्मा शो में पहली बार उनके साथ आएंगी। फोटो को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, "3 पीढ़ियां पहली बार एक साथ द कपिल शर्मा शो में आ रही हैं। शो में इस रविवार रात 9.30 बजे सोनी पर मेरे प्यारे नाना कबीर बेदी और मेरी प्यारी मां पूजा बेदी के साथ"। Bheed Ott Release: इंतजार खत्म! राजकुमार राव की 'भीड़' इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, जानिए कब-कहां देखें फिल्म? गौरतलब है कि साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली अलाया एफ ने हाल ही में फिल्म फ्रेडी में अपने अभिनय के लिए खूब प्यार बटोरा। बाद में, वह अनुराग कश्यप की फिल्म ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत में दिखाई दी थीं। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही राजकुमार राव के साथ श्री में दिखाई देंगी। IIFA AWARDS 2023: ऋतिक और आलिया ने जीते बेस्ट एक्टर पुरस्कार, 'रॉकेट्री' के लिए माधवन बने बेस्ट डायरेक्टर बता दें कि अलाया की मां भी एक एक्ट्रेस रह चुकी हैं। पूजा बेदी को जो जीता वही सिकंदर और फिर तेरी कहानी याद आई जैसी फिल्मों के लिए पहचाना जाता है। वहीं, उनके नाना कबीर बेदी भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्ट्रेस हैं। Priyanka Chopra: जब 'ऐतराज' में राकेश रोशन ने देखा देसी गर्ल का बोल्ड सीन, पानी-पानी हो गई थीं प्रियंका चोपड़ा