फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छोटे परदे पर 'अलादीन...' ने दी दस्तक, सीरियल देखने को मजबूर करेंगी ये 5 खास बातें

Tue, 11 Sep 2018 06:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इन दिनों छोटे परदे पर टीवी सीरियल 'अलादीन- नाम तो सुना होगा' काफी चर्चा में है। बीते 21 अगस्त को यह सीरियल टीवी चैनल सब टीवी पर प्रसारित हो चुका है। टीआरपी के मामले में भी 'अलादीन- नाम तो सुना होगा' कई सीरियल्स को मात दे रहा है। वहीं सीरियल में अलादीन का किरदार कर रहे एक्टर सिद्धार्थ निगम और एक्ट्रेस अवनीत कौर इसके प्रमोशन में जुटे हैं। पनिन्सल स्टूडियो के बैनर तले बन इस सीरियल को लेकर सिद्धार्थ निगम ने मीडिया से काफी बातें की। उन्होंने ने बताया 'अलादीन- नाम तो सुना होगा' सीरियल में क्या खास है। तो आई जानते हैं इस सीरियल में क्या है खास जो आपको देखने के लिए कर सकता है मजबूर....
विज्ञापन

2 of 6
सिद्धार्थ निगम- जैसी की हम सभी जानते हैं, बाल कलाकार के तौर पर सिद्धार्थ एक बेहतरीन कलाकार है। उन्होंने साल 2013 में आई आमिर खान की फिल्म 'धूम 3' में बाल कलाकार का किरदार किया था। ऐसे में 'अलादीन- नाम तो सुना होगा' सीरियल में उनकी एक्टिंग देखना बेहद खास होगा। 
विज्ञापन

3 of 6
अवनीत कौर- बाल कलाकार के तौर पर अवनीत कौर भी बेहद अच्छी और खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। वह साल 2014 में आई फिल्म 'मर्दानी' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें डासिंग शो 'डांस इडिया डांस' में भी देखा जा चुका है। 
 

4 of 6
अलादीन की कहानी होना- जैसी की हम सभी जानते हैं अलादीन की कहानी अपने आप में बेहद खास है। अलादीन की कहानी को अलग-अलग पीढ़ी ने अलग-अलग अंदाज में देखा है। ऐसे में 'अलादीन- नाम तो सुना होगा' की कहानी होना अपने आप में सीरियल को खास बनाती है। 
विज्ञापन

5 of 6
दमदार एक्शन और वीएफएक्स- 'अलादीन- नाम तो सुना होगा' सीरियल में केवल दमदार कहानी ही नहीं बल्कि शानदार एक्शन और बेहतरीन वीएफएक्स देखने को मिल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीरियल में फिल्मी तड़का- 'अलादीन- नाम तो सुना होगा' जैसी की इस सीरियल की टैग लाइन से ही कि इस सीरियल लको फिल्मी तड़के साथ बनाया गया है। इस सीरियल में कई फिल्मी अंदाज और डायलॉग्स भी देखने-सुनने को मिलेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें