भोजपुरी सिनेमा की टॉप अदाकाराओं में शुमार अक्षरा सिंह किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। कभी वह अपने डांस तो कभी किसी फोटोशूट को लेकर खूब लाइमलाइट बटोरती हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अक्सर वह फैंस के साथ स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियो शेयर करती नजर आती हैं। एक बार फिर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इसमें अक्षरा किसी भोजपुरी या बॉलीवुड गाने पर नहीं, बल्कि देवी गीत पर डांस करती नजर आ रही हैं।