बॉलीवुड जाने माने अभिनेता एक्टर अक्षय खन्ना आज यानी 28 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर की गिनती बॉलीवुड के स्टार किड्स में होती है। अक्षय दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के छोटे बेटे हैं। एक्टर ने मुंबई के बॉम्बे इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की थी, जिसके बाद उन्होंने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के लिए ऊटी के लॉरेन्स स्कूल जाना पंसद किया था।
विज्ञापन
2 of 5
अक्षय खन्ना
अक्षय ने 'रेस', 'दिल चाहता है', 'हंगामा', 'ताल' और 'हलचल', 'सेक्शन 375' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। एक्टर हाल ही में 'दृश्यम 2' में नजर आए थे। अक्षय खन्ना अपनी उम्दा परफॉर्मेंस के बल पर कई फिल्मफेयर और आइफा अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुके हैं। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर हम उनके पर्सनल लाइफ के बारे में से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारी देने चाहेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
अक्षय खन्ना
इंडस्ट्री में सफल करियर होने के बावजूद भी अक्षय खन्ना ने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि, अभिनेता का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था, लेकिन किसी के साथ भी उनका रिश्ता ज्यादा समय के लिए टिक नहीं पाया। बॉलीवुड के भाईजान की तरह ही अक्षय भी अभी तक सिंगल हैं। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। बॉलीवुड के सबसे चर्चित फैमिली यानी कपूर खानदान से अक्षय के तार जुड़ते नजर आ रहे थे।
4 of 5
अक्षय खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
रणधीर कपूर अपनी बेटी करिश्मा कपूर का रिश्ता लेकर अक्षय खन्ना के परिवार के पास पहुंचे थे, लेकिन बाद में करिश्मा की मां बबीता ने इस रिश्ते के लिए मना कर दिया था। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ समय पहले अक्षय ने कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि वह मैरिज मटीरियल हैं। साथ ही अक्षय ने अपनी लाइफ पर खुद का कंट्रोल रखने की बात भी कही थी।
अक्षय खन्ना ने अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीता है। अक्षय की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी हैं। उनके नेट नेट वर्थ की बात करें तो वह रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो 20 मिलियन यानी 148 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका मुंबई में एक शानदार फ्लैट भी है, जहां एक्टर रहते हैं। इतना ही नहीं, अक्षय के नाम पर पुणे और दिल्ली जैसे शहरों में प्रॉपर्टी भी है। वहीं, उनके कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास ऑडी, बीएमडब्ल्यू और होंडा सीआर-वी समेत कई गाड़ियां हैं।