फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Day 2026: सितारों ने दिखाया फिटनेस का जलवा, शिल्पा-रकुल से अक्षय तक सबने किया योग; फैंस हुए इंस्पायर

Sun, 21 Jun 2026 03:48 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

International Yoga Day: रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बॉलीवुड के कई कलाकारों ने योग किया और फैंस के साथ खास तस्वीरें शेयर कीं। 

विज्ञापन
1 of 1
अक्षय कुमार, मलाइका अरोड़ा और शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में योग को लेकर उत्साह नजर आया। इस मौके पर कई सितारोंं ने योग करते हुए तस्वीरें शेयर कीं और फैंस को योग करने के लिए प्रोत्साहित किया। 

रकुल प्रीत सिंह 
हाल ही में 'पति पत्नी और वो 2' में नजर आईं रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर योगा डे की बधाई दी और योग करते हुए तस्वीरें शेयर कीं। 


शिल्पा शेट्टी 
फिटनेस के लिए मशहूर शिल्पा शेट्टी ने भी गुरुग्राम में लोगों के साथ योग किया और सभी को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित किया। 




मलाइका अरोड़ा
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी इंस्टाग्राम पर कई स्टोरीज और पोस्ट शेयर कर योग और फिटनेस के लिए फैंस को प्रेरित किया। 




अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार भी मुंबई में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया के साथ योग करते नजर आए। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे। 




शाहिद कपूर और श्रीलीला
एक्टर शाहिद कपूर और श्रीलीला भी योग दिवस के मौके पर फैंस के साथ योग करते नजर आए। 


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें