Box Office Collection: इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं। अब हाल ही में ‘कॉकटेल 2’ और 'मां इंटी बंगारम' भी रिलीज हो चुकी है। जानिए इन सभी फिल्मों ने शनिवार को कितनी कमाई की है।
'कॉकटेल 2' और 'मां इंटी बंगारम' 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। इन फिल्मों से पहले भी कुछ फिल्में हैं, जैसे- ‘पेद्दी’, ‘है जवानी तो इश्क होना है’, ‘मैं वापस आऊंगा’, जो सिनेमाघरों में लगी हुई है। जानिए इन फिल्मों के लिए कैसा रहा शनिवार का दिन।
विज्ञापन
2 of 8
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : X
‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी रही। फिल्म ने जहां पहले दिन शुक्रवार को 13.50 करोड़ की कमाई की। वहीं दूसरे दिन शनिवार को 16.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ दो दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 29.75 करोड़ का हो गया है।
‘मां इंटी बंगारम’
‘कॉकटेल 2’ के साथ सामंथा रुथ प्रभु की 'मां इंटी बंगारम' भी 19 जून को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक शुरुआत की है। बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 5.35 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं कल शनिवार को इसने 7.50 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 12.85 करोड़ का हो गया है।
4 of 8
'मैं वापस आऊंगा'
- फोटो : इंस्टाग्राम
‘मैं वापस आऊंगा’
इम्तियाज अली की फिल्म ने वीकएंड पर फिर कमाई के मामले में छलांग मारी है। जहां इसने शुक्रवार को 1.90 करोड़ कमाए थे, वहीं शनिवार को इसने 4.35 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 18.50 करोड़ का हो गया है।
विज्ञापन
5 of 8
भारत भाग्य विधाता
- फोटो : Instagram @Kangana Ranaut
‘भारत भाग्य विधाता’
कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की हालत काफी खराब है। फिल्म ने शुक्रवार को 10 लाख की कमाई की थी। फिलहाल इसका शनिवार का कलेक्शन सामने नहीं आया है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 6.65 करोड़ है।
विज्ञापन
6 of 8
'हॉन्टेड 3डी'
- फोटो : X
‘हॉन्टेड 3डी’
जहां ‘हॉन्टेड 3डी’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की थी, वहीं अब कुछ दिनों बाद इसकी कमाई भी स्थिर हो गई है। फिल्म ने कल शनिवार को 50 लाख का कलेक्शन किया है। वहीं शुक्रवार को भी इसने 50 लाख ही कमाए थे। इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 16.90 करोड़ का हो गया है।
विज्ञापन
7 of 8
पेद्दी फिल्म में जान्हवी कपूर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘पेद्दी’
बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के बाद अब पेद्दी को रिलीज हुए करीब 18 दिन हो चुके हैं, इसके बावजूद फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर रही है। फिल्म ने कल शनिवार को 1.95 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 231.45 करोड़ का हो गया है।
‘है जवानी तो इश्क होना है’
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेग्डे की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म अब लाखों में कमाई कर रही है। कल शनिवार को इसने 35 लाख की कमाई की है। इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 50.15 करोड़ का हो गया है।