फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhritiman Chatterjee Birthday: पार्ट टाइम नौकरी करते करते बने एक्टर, ज्यादा फिल्मों की बजाय स्तरीय फिल्मों को महत्व दिया

Mon, 30 May 2022 10:30 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ध्रतिमन चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
कई बार चीजों के प्रति हमारी पसन्द हमारी पहचान बनाती है। कुछ लोग कुछ खास तरह का खानपान पसंद करते हैं, कुछ खास तरह का पहनावा। लेकिन, यह पसंद तब पीछे छूट जाती है, जब हमारे भीतर चयन की क्षमता कहीं ज्यादा मजबूत हो। हिंदी सिने जगत में ध्रतिमन चटर्जी ऐसा ही एक नाम हैं, जो अधिक फिल्मों के लिए नहीं, बल्कि मजबूत फिल्मों के चयन के लिए जाने जाते हैं। ध्रितिमन चटर्जी भारतीय सिनेमा के मशहूर अदाकार और फिल्मकार हैं। उनके निभाए किरदार का समय कितना अधिक या कम है यह देखने की बजाए उन्होंने हमेशा इस ओर ध्यान दिया कि उस किरदार में ठहराव और गहराई कितनी है। शायद यही चयन स्वभाव उन्हें बाकियों से अलग बनाता है। आज उनका जन्मदिन है। आइए जानते हैं उनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
ध्रतिमन चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रेडियो एनाउंसर के रूप में काम की शुरुआत
ध्रतिमन चटर्जी का जन्म 30 मई 1945 को कोलकाता हुआ। उन्होंने कोलकाता के सेंट जेवियर्स कॉलेजिएट स्कूल और प्रेसीडेंसी कॉलेज से पढ़ाई की। इसके बाद इन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से शिक्षा प्राप्त की। शुरुआत में ध्रितिमन ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर कलकत्ता) पर बतौर एनाउंसर पार्ट टाइम काम किया करते थे। फिर फुल टाइम जॉब की तलाश में निकले और  एडवर्टाइजिंग फील्ड जॉइन कर लिया। वह मुंबई की एक ऐड कंपनी में काम करने लगे। यहां इन्होंने तेजी से तरक्की की। कंपनी की रैंक बढ़ाई और इन्हें भी तरक्की मिली, जिसके बाद इन्हें क्रिएटिव डायरेक्टर की पोस्ट मिली। इस तरह इन्होंने विज्ञापन, सामाजिक संचार और डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकिंग में समांतर करियर बनाया।
विज्ञापन

3 of 6
ध्रतिमन चटर्जी ने फिल्म 'प्रतिद्वंदी' से डेब्यू किया - फोटो : सोशल मीडिया
सत्यजीत रे की फिल्म से किया एक्टिंग डेब्यू
ध्रतिमन चटर्जी ने सत्यजीत रे, मृणाल सेन और अपर्णा सेन जैसे प्रसिद्ध फिल्मकारों के साथ काम किया है। इन्होंने करियर की शुरुआत मशहूर फिल्मकार सत्यजीत रे की फिल्म 'प्रतिद्वंदी' से की। ध्रतिमन चटर्जी ने अपने पूरे करियर में ऐसे प्रोजेक्ट ही हाथ में लिए, जिनका कोई स्तर रहा या समाज पर प्रभाव रहा। चलताऊ सिनेमा उन्हें न तो प्रभावित नहीं कर सका और न ही आकर्षित कर पाया। ध्रतिमन चटर्जी का झुकाव हमेशा से समानांतर सिनेमा की तरफ रहा। अपनी चुनी गई खास फिल्मों से ही इन्होंने अदाकारी के नए कीर्तिमान रचे। दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में रहने के दौरान इन्होंने यहां विश्वविद्यालय में पहली फिल्म सोसायटी की स्थापना करने में मदद की। बता दें कि ध्रतिमन चटर्जी इनका स्क्रीन नाम है। इनका वास्तविक नाम सुंदर चटर्जी है।

4 of 6
ध्रतिमन चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
विदेशी फिल्मों में भी किया अभिनय
ध्रतिमन चटर्जी 1970 से बहुभाषायी सिनेमा का हिस्सा हैं। वह एक थिएटर आर्टिस्ट भी हैं। ध्रतिमन चटर्जी ने बंगला समेत अनेक भारतीय भाषाओं की फिल्मो में अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। इन्होंने भारत ही नहीं, बल्कि विदेशी फिल्मों में भी अभिनय किया है। फिल्मों के अलावा ध्रतिमन टेलिविजन में भी सक्रिय रहे हैं। इनकी फिल्मोग्राफी में 'पदातिव', '36 चौरंगी लेन', 'पागल तुक', 'माया बाजार' जैसी फिल्में प्रसिद्ध हैं। अभिनय के लिए यह कई पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 6
ध्रतिमन चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में कम, लेकन दमदार फिल्में कीं 
बॉलीवुड में उन्होंने कुछ ही फिल्मों में अभिनय किया है, लेकिन उनकी सभी फिल्में लाजवाब हैं। 'ब्लैक', 'गुरु', 'कहानी', 'एजेंट विनोद', 'किक', 'पिंक', 'चौरंगा', 'सनम तेरी कसम', 'पूर्ण: करेज हैज नो लिमिट', 'चेहरे' जैसी फिल्में इनमें शामिल हैं, जो कि बॉक्स-ऑफिस पर भी जबरदस्त साबित हुईं। इसके अलावा ध्रतिमन वर्ष 2020 में वह जी5 की वेब सीरीज 'फॉरबिडन लव' में भी नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ध्रतिमन चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
इस बार कान फिल्म महोत्सव में दिखाई गई 'प्रतिद्वंदी'
सत्यजीत रे द्वारा बनाई गई और ध्रतिमन चटर्जी अभिनीत फिल्म 'प्रतिद्वंद्वी' को 75वें कान फिल्म महोत्सव में दिखाया गया। बता दें कि इस फिल्म में ध्रतिमन चटर्जी ने तेजी से बदलते शहर में भटकते एक बेरोजगार युवा की भूमिका निभाई थी। फिल्म 'प्रतिद्वंद्वी' रे की एक अनोखी फिल्म है। इसमें 50 साल पुराने कोलकाता की झलक मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें