फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा सौ से ज्यादा फिल्में कर चुके अक्षय को अब सिखाई जाएगी हिंदी, पृथ्वीराज के लिए तैनात हुआ हिंदी कोच

Thu, 26 Mar 2020 02:38 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
prithviraj - फोटो : amar ujala mumbai
हिंदी सिनेमा में कमाई के मामले में नंबर वन अभिनेता अक्षय कुमार क्या हिंदी बोलने के मामले में भी नंबर वन हैं? कम से कम उनकी अगली ऐतिहासिक फिल्म पृथ्वीराज के निर्देशक को ये नहीं लगता। आमतौर पर शूटिंग के दौरान फिल्म निर्देशकों पर हावी रहने वाले अक्षय कुमार की संवाद अदायगी पर फिल्म पृथ्वीराज के निर्देशक ने एतराज जताया है और यही नहीं सूत्रों की मानें तो उनको बाकायदा हिंदी के संवाद सही तरीके से बोलना सिखाने के लिए एक कोच भी तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार को हिंदी फिल्मों में सक्रिय हुए लगभग तीन दशक बीतने को हैं। इसी बीच वह सवा सौ से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। कहने को तो वह अपने आप को हिंदी का सेवक ही बताते हैं लेकिन हिंदी को लेकर अक्षय का हाथ शुरू से तंग रहा है। करियर में इतना लंबा वक्त गुजारने के बाद भी वह हिंदी पत्रकारों से कतराते रहते हैं। हिंदी अखबारों के संपादकों तक से वह बातें करने में घबराते हैं। जब भी उन्हें हिंदी में कोई इंटरव्यू अखबारों को देना होता है तो उनकी पीआर टीम साथ में चार पांच लोग ऐसे जरूर बीच में बिठा देती है जो अक्षय को सहज करते रहें।
विज्ञापन

3 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
लेकिन, इस बार मामला पृथ्वीराज का है। वैसे तो पृथ्वीराज चौहान और उनके भाई हरिराज का जन्म गुजरात में हुआ लेकिन उनकी वीरता राजस्थान के रण में ही दिखी। फिल्म पृथ्वीराज का एक शेड्यूल हाल ही में फिल्म के निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने राजस्थान में पूरा किया है। सूत्र बताते हैं कि अब तक फिल्म की जितनी शूटिंग हो सकी है, उसको फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा ने भी देखा है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म के निर्माता और निर्देशक दोनों का ये मत है कि अक्षय कुमार को इस किरदार के लिए अपनी हिंदी का उच्चारण और इसे बोलने का लहजा ठीक करने की जरूरत है। और, इसीलिए अब उन्हें हिंदी सिखाने के लिए एक कोच लगाया गया है।

4 of 5
Manushi Chhillar and Akshay Kumar Prithviraj film muhurat puja - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
एक्शन फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता अक्षय का करियर इस समय अपने चरम पर है। उनकी फिल्मों की कहानी और उनके अभिनय में तो काफी सुधार आया है, लेकिन वह अपनी डायलॉग डिलीवरी में ज्यादा सुधार नहीं कर पाए हैं। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए निर्माताओं और निर्देशक का यह विचार था, कि वह पृथ्वीराज चौहान जैसे महान किरदार को निभाने के लिए अपनी डायलॉग डिलीवरी पर काम करें। चूंकि पृथ्वीराज चौहान 12 वीं सदी के सबसे शक्तिशाली योद्धा और राजपूतों के पूज्य राजा रहे हैं, तो ऐसे में फिल्म के निर्माता और निर्देशक की जिम्मेदारी है, कि उनके किरदार को पर्दे पर उतारने में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
हिंदी फिल्मों में डॉयलॉग कोच रखने की परंपरा अरसे से रही है, लेकिन आमतौर पर ये कोच तभी रखे जाते हैं जब नायक या नायिका को किसी खास बोली में मदद की जरूरत हो जैसे आमिर खान के लिए फिल्म पीके में कोच रखा गया था। किसी हिंदी फिल्म में किसी सुपरस्टार हीरो की हिंदी पर नजर रखने के लिए कोच रखे जाने का ये पहला मामला बताया जा रहा है। इस बारे में यशराज फिल्म्स ने फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें