फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 सालों बाद बजा था नेशनल एंथम, इस शख्स ने अंग्रेजों को भी खड़े होने पर कर दिया था मजबूर

Sat, 16 Jun 2018 08:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'गोल्ड' का दूसरा टीजर रिलीज हो गया है। इस जबरदस्त टीजर को देखते ही आप देशभक्ति की भावना से लबरेज हो जाएंगे। बता दें कि यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है।
विज्ञापन

2 of 5
akshay kumar
टीजर के शुरू में लिखा आता है 'ये नेशनल एंथम है इसलिए खड़े हो जाएं।' तभी सामने इंग्लैंड का झंडा आता है और उनका राष्ट्रीय गान आता है। आगे लिखा आता है, 'आप इसे देखकर कैसा महसूस कर रहे हैं, पिछले 200 सालों तक हम अंग्रेजों के राष्ट्रीय गान के लिए खड़े होते आए हैं जब तक कि एक अकेले आदमी के ख्वाब ने अंग्रेजों को हमारे राष्ट्रीय गान पर खड़े होने पर मजबूर नहीं कर दिया।'


 
विज्ञापन

3 of 5
akshay kumar
इस फिल्म में 1933 से 1948 के बीच देश में राष्ट्रीय खेल हॉकी की स्थिति को दिखाया गया है। यह कहानी पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह के जीवन पर आधारित है जिन्होंने देश को हॉकी में पहला गोल्ड मेडल दिलाया था।

4 of 5
akshay kumar
फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट टीवी की 'नागिन' मौनी रॉय हैं, उनकी यह डेब्यू फिल्म भी है। इसके अलावा फिल्म में कुणाल कपूर, विनीत कुमार सिंह, अमित साध और सनी कौशल मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshay kumar
इसे रीना कागती ने डायरेक्ट किया है। वहीं रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। इसी दिन जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' भी रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें