फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना फिल्में किए भी 240 करोड़ के मालिक हैं मिथुन चक्रवर्ती, आज भी राजाओं की तरह जीते हैं जिंदगी

Sat, 16 Jun 2018 07:46 AM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
मिथुन चक्रवर्ती
फिल्म इंडस्ट्री में डांस का दौर शुरू करने वाले मिथुन चक्रवर्ती जैसा सुपरस्टार आज तक नहीं आया । मिथुन के साथ डिस्को डांसर का तमगा भी लगा हुआ । मिथुन दा को बचपन से डांस का शौक था और वो गलियों में डांस कर पैसे जुटाते थे । डांस के साथ मिथुन दा को एक्टिंग भी करना चाहते थे ।
विज्ञापन

2 of 10
मिथुन चक्रवर्ती
इस वजह से वो कोलकाता छोड़कर मुंबई आ गए । मिथुन ने जूनियर एक्टर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था । 1982 में आई मिथुन की फिल्म 'डिस्को डांसर' ने धमाल मचा दिया था। इसी के बाद से उन्हें डिस्को डांसर कहा जाने लगा था ।
विज्ञापन

3 of 10
मिथुन चक्रवर्ती
'डिस्को डांसर' के बाद से से मिथुन घर-घर में फेमस हो गए थे। एक दशक तक मिथुन ने बॉलीवुड में किसी को अपने आस-पास फटकने तक नहीं दिया। इसी तरह उन्होंने 350 फिल्मों में काम किया और खूब नाम कमाया।

4 of 10
मिथुन चक्रवर्ती
अपनी डेब्यू फिल्म मृगया के लिए मिथुन को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। मिथुन दा ने हिंदी ही नहीं बंगाली और उड़िया भाषा की फिल्में भी की हैं। मिथुन दा की जिंदगी में कई मुश्किल दौर भी आए।
विज्ञापन

5 of 10
मिथुन चक्रवर्ती
इतने बड़े स्टार का सबसे मुश्किल वक्त 1993 से लेकर 1998 के बीच का था। जब उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं। इस दौरान उनकी एक साथ 33 फिल्में फ्लॉप हुईं। इसके बावजूद उनका स्टारडम इस कदर डायरेक्टर्स पर छाया था कि उन्होंने तब भी 12 फिल्में साइन की थीं।
विज्ञापन

6 of 10
मिथुन चक्रवर्ती
फिल्मों में काम कर मिथुन दा ने खूब शोहरत कमाई। हेलन के असिस्टेंट रह चुके मिथुन दा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें ये नहीं पता रहता था कि उन्हें दूसरे टाइम का खाना मिलेगा भी या नहीं। मिथुन दा ने जब फिल्मों से थोड़ा ब्रेक लिया तो उन्होंने बिजनेस में इनवेस्ट करना शुरू कर दिया । 
विज्ञापन

7 of 10
मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन एक एक्टर के साथ सफल बिजनेसमैन बनकर उभरे हैं। वो  मोनार्क ग्रुप के मालिक भी हैं। मिथुन का लग्जरी होटल का बिजनेस है। मिथुन के ऊटी और मसूरी सहित कई जगहों पर होटल्स हैं। मिथुन का अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी है।

8 of 10
मिथुन चक्रवर्ती
बिना फिल्में किए ही मिथुन हर साल 240 करोड़ रुपए कमा लेते हैं। इतना ही नहीं मिथुन दा का लिम्का बुक और गिनीज बुक में भी नाम दर्ज है। मिथुन दा गरीबों की मदद करने से भी कभी पीछे नहीं हटते हैं। वो एक सोशल वर्कर भी हैं।

9 of 10
छुट्टी पर ही रहते हैं मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : getty
तमिलनाडु के ऊटी, मसिनागुड़ी और कर्नाटक के मैसूर में उनके कई लग्जरी होटल्स हैं। ऊटी स्थित होटल में 59 कमरे, 4 लग्जरी सुइट्स, हेल्थ फिटनेस सेंटर, इनडोर स्विमिंग पूल, लेसर डिस्क थिएटर, मिड नाइट काउ ब्वॉय बार एंड डिस्को के साथ-साथ किड्स कॉर्नर सहित हर तरह की सुविधा मौजूद हैं ।
विज्ञापन

10 of 10
मिथुन चक्रवर्ती
अगर बात मसिनागुड़ी की करें तो यहां 16 एसी बंगले, 14 ट्विन्स मचांस, 4 स्टैंडर्ड रूम, मल्टीकुशीन रेस्त्रां और चिल्ड्रेन प्ले ग्राउंड के साथ-साथ हॉर्स राइडिंग और जीप से जंगल राइड जैसी सुविधा भी मौजूद है। इसके अलावा, यहां नॉन एसी मचान, बंगलो और कॉटेज भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें