फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग खत्म होने से 10 दिन पहले जलकर खाक हो गया था 'केसरी' का सेट, अक्षय ने बताई वजह

Tue, 26 Mar 2019 10:12 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kesari Movie 2019 - फोटो : You Tube
बीते शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म केसरी का जलवा बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कायम है। फिल्म होली के दिन नेशनल हॉलीडे पर रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार ने एक सिख यौद्धा का किरदार निभाया है और इसकी कहानी सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है। फिल्म के निर्माता करण जौहर ने शूटिंग सेट से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सेट पर लगी आग का पूरा नजारा दिखाया जा रहा है जिसमें अक्षय कुमार आपबीती बता रहे हैं।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Kesari - फोटो : file photo
फिल्म की शूटिंग कई जगहों पर हुई थीं जिसमें जयपुर, मुंबई, महाराष्ट्र के एक छोटे से कस्बे वाई में भी फिल्म के कुछ हिस्से शूट किए गए। बता दें कि फिल्म में दिखाए गए दो किले गुलिस्तान और सारागढ़ी के सीन वाई में शूट हुए थे। फिल्म को अनुराग सिंह ने डायेक्ट किया है और फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं। करण ने ट्विटर पर सेट पर लगी आग की एक वीडियो शेयर कर 'केसरी' की पूरी टीम की हिम्मत की तारीफ की है। 
विज्ञापन

3 of 5
karan johar - फोटो : file photo
करण ने वीडियो शेयर कर लिखा- एक टीम जिसने आग की राख से उठकर काम किया, वो टीम जिसने साहस की अलग परिभाषा गढ़ी।' वीडियो में अक्षय कुमार भी नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार बता रहे हैं कि कैसे एक पल में ही पूरा सेट राख में तब्दील हो गया। अक्षय ने कहा 'हम बस शूटिंग खत्म ही करने वाले थे, फिल्म से जुड़े कई सीन वाई में हो चुके थे और बस फिल्म से जुड़ा अहम सीन फिल्माया जाना बाकी रह गया था।'

4 of 5
kesari - फोटो : social media
अक्षय ने आगे बताया 'सेट पर सात कैमरे की मदद से काम किया जा रहा था, इस दौरान एक धमाके का सीन शूट किया जिससे पूरे सेट पर ही आग लग गई, कुछ ही पलों में सेट भयंकर आग से राख हो गया, हमने देखा कि आग के बुझने के बाद वहां कुछ भी नहीं बचा, लेकिन हमे इस हादसे का जरा सा भी अंदाजा नहीं था।' फिल्म निर्देशक अनुराग ने बताया 'हमे पता था कि शूटिंग में बस 10 से 12 दिन ही बचे हैं, लेकिन इससे पहले सेट जलकर खाक हो गया, मैं और मेरी टीम बहुत निराश थी, क्योंकि हम जानते थे कि इससे हमारे लिए कितनी बड़ी मुश्किले खड़ी होने वाली थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kesari
फिर हमारे पास चार महीने थे, जब हम किसी चीज को व्यवहारिक तौर पर जीते हैं तो उस जगह से हमारा लगाव हो जाता है, लेकिन सेट जलने से वहां की यादें भी जल गईं, मुझे लगता है इस हादसे ने हम सबको अंदर से बहुत रुलाया। दोबारा सेट तैयार करने पर अनुराग ने बताया 'अगले दिन अक्षय सर मेरे पास आए और कहा जो हुआ उसे छोड़ो, आगे की सोचते हैं,  मैं उन्हें सुनने के बाद थोड़ा शॉक्ड हुआ क्योंकि अक्षय इस नुकसान पर जरा सा भी ध्यान नहीं दे रहे थे।' फिर मैंने करण जौहर सर से बात की, जो कि फिल्म में पूरा पैसा लगा रहे थे और उन्होंने कहा अनुराग तुम चिंता मत करो, शायद यह अच्छे के लिए ही हुआ है।'  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें