फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समंदर किनारे बने इस आलीशान बंगले में परिवार संग रहते हैं अक्षय कुमार, क्या आपने देखीं ये Inside Photos

Wed, 14 Apr 2021 05:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Twinkle Khanna and Akshay Kumar - फोटो : Twitter
साल 1991 में 'सौगंध' फिल्म से बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले अक्षय कुमार अब बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से भी जाने जाते हैं। अक्षय हाल ही में कोरोना वायरस से ठीक होकर घर लौट आए हैं। साल में तीन चार फिल्में करने वाले अक्षय काफी लग्जरी जिंदगी जीते हैं। वह मुंबई के 'प्राइम बीच' जुहू के लग्जरी बंगले में रहते हैं। आज हम आपको इस बंगले की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 8
Twinkle Khanna and Akshay Kumar - फोटो : Twitter
अक्षय कुमार इस समय करीब 1870 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। अक्षय कुमार की ज्यादातर कमाई ब्रांड प्रमोशन से होती है। अक्षय कुमार मुंबई के 'प्राइम बीच' जुहू के एक लग्जरी घर में रहते हैं। उनका ये घर किसी महल से कम नहीं है।
विज्ञापन

3 of 8
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : Instagram
अक्षय के पास एक नहीं बल्कि कई बंगले हैं और वो भी मुंबई में नहीं बल्कि कनाडा और गोवा जैसी खूबसूरत जगहों पर भी। आप जो तस्वीरें देख रहे हैं, वो मुंबई वाले बंगले की हैं।

4 of 8
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : instagram/twinklerkhanna
घर का इंटीरियर अक्षय की पत्नी और अभिनेत्री से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्ना ने किया है। ग्राउंड फ्लोर पर लिविंग एरिया, डाइनिंग एरिया, किचन, होम थिएटर और अक्षय कुमार का क्लोजेट है। 
विज्ञापन

5 of 8
अक्षय कुमार - फोटो : Instagram
अक्षय का ये बंगला समुद्र के किनारे है। यहां एक्टर अपने परिवार के साथ रहते हैं। इस घर में उन्होंने स्विमिंग के लिए पूल भी बनवाया है। साथ ही बंगले की ग्रीनरी पर काफी ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन

6 of 8
अक्षय कुमार का घर - फोटो : Twitter
घर से जुहू बीच का नजारा साफ नजर आता है। फर्स्ट फ्लोर पर बेडरूम, पैंट्री, ट्विंकल खन्ना का ऑफिस और बालकनी बनी हुई है। जहां अक्षय अपनी फैमिली के साथ लूडो और अन्य इंडोर गेम्स खेलते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
अक्षय कुमार का घर - फोटो : Twitter
अक्षय कुमार के इस घर में वो तमाम सुविधाएं हैं, जो एक स्टार के घर में होनी चाहिए। फिलहाल अक्षय कोरोना को मात देकर इसी घर में आराम कर रहे हैं। ट्विंकल ने पोस्ट करके अक्षय के घर लौटने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

8 of 8
अक्षय कुमार का घर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उनकी रोहित शेट्टी के साथ फिल्म सूर्यवंशी को लेकर है। इस फिल्म में अक्षय एक पुलिसवाले के रोल में में नजर आने वाले है। हालांकि कोरोना वायरस के चलते इसकी रिलीज पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें