फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट चेक: अहान शेट्टी के साथ फिल्म करने की खबर पर अक्षय ने दी प्रतिक्रिया, बोले- सरासर गलत है

Tue, 22 Jun 2021 05:11 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने से जुड़ी खबरों या फैंस के सवालों पर भी नजर रखते हैं। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्मों की वजह काफी सुर्खियों में चल रहे हैं। उनकी कुछ फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। तो कुछ की शूटिंग में अभिनेता व्यस्त हैं। पिछले दिनों अक्षय कुमार सुर्खियों में तब आ गए थे जब उन्होंने अपनी पुरानी फिल्म 'खिलाड़ियों के खिलाड़ी' में अंडरटेकर से फाइट की सच्चाई अपने फैंस को बताई थी। इसके बाद असली अंडरटेकर ने अक्षय को फाइट के लिए न्योता भी दिया था। लेकिन अब अक्षय कुमार अपने एक ट्वीट की वजह से चर्चा में चल रहे हैं। दरअसल, अक्षय कुमार ने एक ट्वीट किया और कहा कि लग रहा है मुझे फेक न्यूज बस्टिंग बिजनेस शुरू कर देना चाहिए।

अक्षय कुमार की इस बात का मतलब तब समझ आया जब लोगों को पता चला कि उनके बारे में एक फेक न्यूज चल रही है। खुद अक्षय ने इस बात का खुलासा किया कि उनकी फिल्म को लेकर जो चर्चा गलियारों में चल रही है वो झूठी है। दरअसल, एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट ने अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर खबर चलाई, जो कि सिरे से झूठी थी। बस इसी पर अक्षय कुमार ने ट्वीट कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार को लेकर खबर चल रही थी कि वो अपने दोस्त सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के साथ फिल्म करने वाले हैं। आर्टिकल में दावा किया गया था कि अभिनेता अपनी फिल्म बच्चन पांडे के बाद साजिद नाडियाडवाला के साथ अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार हैं और इस फिल्म में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी फिल्म में नजर आएंगे। इसी को लेकर अक्षय ने ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।
 
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने ट्वीट किया और लिखा, '10/10 फेक न्यूज स्केल पर! मैं अपना खुद का एक फेक न्यूज बस्टिंग बिजनेस कैसे शुरू कंरू?' अभिनेता के इस ट्वीट पर उनके फैंस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। यूजर्स ने उनके सपोर्ट में कहा कि आपको ये बिजनेस जरूर शुरू करना चाहिए। ताकि हमें पता चलता रहे कि आपके बारे में चल रही खबरें झूठी है या सच।

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : Instagram
बता दें, अक्षय कुमार ने पिछले रक्षा बंधन पर अपनी बहन अलका हीरानंदानी को जो फिल्म तोहफे में दी थी, उस फिल्म की शूटिंग सोमवार से मुंबई में शुरू हो गई है। अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म रक्षाबंधन की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर पोस्ट के जरिए दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पीले कपड़ों में शूटिंग पर पहुंचे अक्षय ने अपनी इस नई फिल्म ‘रक्षाबंधन’ के सेट से इसके निर्देशक आनंद एल राय के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इसके अलावा एक दूसरी तस्वीर में वह उन अभिनेत्रियों के साथ भी दिख रहे हैं जो फिल्म में अक्षय के किरदार की बहन का रोल निभाएंगी। अलका अपने भाई की इस फिल्म की सह प्रस्तुतकर्ता भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें