कार्तिक आर्यन का ट्वीट
- फोटो : Twitter- @Kartik Aryan
अभिनेता अनुपम खेर ने भी जवानों की शहादत के दूसरे साल पर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्विटर के जरिए कहा ‘पुलवामा के शहीदों को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि’। इसके बाद अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी शोक व्यक्त करते हुए उन्हें नमन किया है। लिखा 'पुलवामा हमले के शहीदों को नमन। आज के दिन दो साल पहले हमारे जवानों ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। उनकी आत्मा और परिवार के लिए हम प्रार्थना करते हैं। हम हमेशा आपके कर्जदार रहेंगे'।