फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद वायरल हुआ अक्षय कुमार का ये पुराना वीडियो, सुसाइड करने वालों के लिए बोली ये बड़ी बात

Mon, 15 Jun 2020 08:08 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी कर हर किसी को हैरान कर दिया। 34 साल के अभिनेता ने रविवार को मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अवसाद से गुजर रहे थे। खुदकुशी से पहले उन्होंने अवसाद की दवाईयां भी खाई हुई थीं। हालांकि उन्होंने आत्महत्या क्यों की इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। इस बीच सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का बेहद खास वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी की खबर के बाद सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का एक थ्रोबैक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह खुदकुशी करने वालों के लिए बेहद खास बात बोलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अक्षय कुमार खुदकुशी करने वालों को संदेश देते हुए कहते हैं कि ऐसा करना किसी समस्या का हल नहीं है। ऐसा बड़ा और खतरनाक कदम उठाने से पहले आपको अपने परिवार और दोस्तों के बारे में सोचना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार वीडियो में कहते हैं, 'टेंशन कोई भी हो कहीं न कहीं उसका हल है और वह हल आत्महत्या बिल्कुल भी नहीं है। किसी हालत में नहीं है। मैं कितना भी ज्ञान दे दूं सोचना आपको खुद ही है कि आपकी जान आपकी सबसे कीमती चीज है। चाहे कोई भी बड़े से बड़ा स्ट्रेस क्यों न हो। जिंदगी में एक बार कल्पना करो अपने मां-बाप की हालत के बारे में सोचो। आपको इस चीज का बिल्कुल भी एहसास नहीं होगा कि उनपर क्या बीतेगी। 
 

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद अक्षय कुमार ने वीडियो में अपने बचपन के उस दिन का भी जिक्र किया जब वह क्लास में फेल हो गए थे। बावजूद इसके उनके पिता और परिवार ने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया। इस पुराने वीडियो के जरिए अक्षय कुमार ने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में भी बात की। उन्होंने समाज के साथ ही परिवार के लोगों को भी अपने बच्चों को सही से समझने की नसीहत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पटना से उनके परिवार के लोग मुंबई पहुंचे। इसके बाद विले पार्ले श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड सितारों के अलावा टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे भी मौजूद थे। 

पढ़ें: सुशांत की मौत को लेकर कंगना और रणवीर ने मठाधीशों पर साधा निशाना, छिछोरे की अनदेखी भी याद दिलाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें