फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: लगातार फिल्में फ्लॉप होने पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, कह दी यह बड़ी बात

Tue, 20 Jun 2023 07:10 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक हैं। हालांकि, बीते कुछ समय से उनके सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। भले ही पिछले साल से लेकर अब तक उनकी फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हो रही हैं, लेकिन अभिनेता की लोकप्रियता पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। अब भी वह कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। हाल ही में एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में अभिनेता ने इंडस्ट्री में अपनी पारी के बारे में बात की। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं।
Hema: 'मुझे कुत्ते की तरह बाहर फेंक दिया...,' दबंग 3 की एक्ट्रेस का सलमान के सुरक्षाकर्मियों पर बड़ा आरोप
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : social media
इस बातचीत में उन्होंने कहा कि जब सबकुछ अच्छा चल रहा होता है तो सभी प्रशंसा करते हैं, लेकिन जब ऐसा नहीं होता है तो कल्पना से भी अधिक आलोचना झेलनी पड़ती है। अभिनेता ने आगे कहा कि वह भी एक इंसान हैं और उनसे भी गलतियां होती हैं।
Celebs: इन बड़े स्टार्स ने ठुकराया शराब का विज्ञापन, ब्रांड के करोड़ों रुपयों के ऑफर को मारी लात
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : social media
उन्होंने कहा कि हर किसी की तरह जब कुछ अच्छा होता है तो उन्हें भी अच्छा लगता है और बुरा होने पर बुरा लगता है, लेकिन उन्हें पिछली बातों को भूल बहुत जल्दी आगे बढ़ने की अपनी क्षमता पर गर्व है। 
Raghav Juyal: गुनीत मोंगा के साथ दो फिल्मों में काम करेंगे राघव जुयाल, खुशी जाहिर करते हुए एक्टर ने कही यह बात

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने आगे कहा कि उन्हें काम करना बहुत पसंद है और कोई भी उनसे यह नहीं छीन सकता। अभिनेता ने यह भी कहा कि आपको चलते रहना है कोई दूसरा रास्ता नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि एक शक्ति मौजूद है जो यह सब देखती रहती है और आपकी ईमानदार और मेहनत का परिणाम देती है।
1920 Horrors Of The Heart BO Prediction: क्या रूह कंपाने में कामयाब होंगी अविका? जानें कितनी कमाई करेगी फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय ने आगे यह भी कहा कि बॉक्स ऑफिस के नंबर महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि अभिनेता उनकी वजह से बनते या टूटते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई फिल्म अच्छा नहीं करती है तो इसका मतलब है कि दर्शक इससे जुड़ नहीं सके। इसमें कुछ बदलाव करने की जरूरत है। पिछले कुछ वर्षों में इंडस्ट्री ऐसा करने की कोशिश कर रही है।
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने पूरी की 'एनिमल' की शूटिंग, सोशल मीडिया पर बांधे रणबीर की तारीफों के पुल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें