अक्षय ने बताया कि जब वह 20 साल के थे तब पहली बार उन्होंने पीरियड्स के बारे में सुना था। उन्होंने बताया कि वह अपने बेटे आरव से भी इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा कर चुके हैं। पीरियड्स के प्रति लोगों की धारणाएं बदलनी बहुत जरूरी है। हाल ही में उन्होंने एक खबर पढ़ी थी कि किसी स्कूल की नाबालिग लड़की ने इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि स्कर्ट पर लगे पारियड्स के धब्बे की वजह से स्कूल में उसका मजाक बनाया गया था।