बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी मराठी फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे, जिसकी शूटिंग आज से शुरू हो गई है। यह अक्षय कुमार की पहली मराठी फिल्म है, जिसका नाम ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ है। अभिनेता ने एक खास पोस्ट साझा करके फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी और फिर कुछ देर बाद एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह छत्रपति शिवाजी महाराज के लुक में नजर आ रहे हैं।