फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Housefull 5 Day 6 Collection: बुधवार को करोड़ों में रही कमाई, मंगलवार के मुकाबले कम हुआ कलेक्शन

Wed, 11 Jun 2025 09:14 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movie Housefull 5 Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार और कई नामी कलाकारों से सजी कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को जितनी उम्मीद थी उतना कलेक्शन तो यह नहीं कर पा रही है। फिर भी छठे दिन में आकार इसकी कमाई संतोषजनक ही कही जाएगी। 

विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'हाउसफुल 5' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘हाउसफुल’ फ्रैंचाइजी की पांचवी किश्त को दर्शक उतना प्यार नहीं दे रहे हैं, जितना पिछली फिल्मों को मिला था। जबकि इस फिल्म में हर मसाला मेकर्स ने फिट किया है। बड़ी और नामी स्टार कास्ट, दो एंडिंग्स के अलावा कमाल का सिनेमाई अनुभव देने की कोशिश की गई। इसके बावजूद फिल्म का कलेक्शन दिन-ब-दिन कम ही हो रहा है। फिल्म 100 करोड़ क्लब में जरूर शामिल हो चुकी है मगर आगे इसके क्या हाल होगा, यह आने वाले दिन ही बताएंगे। जानिए, फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के छठे दिन का कलेक्शन? 





 
विज्ञापन

2 of 5
हाउसफुल 5 - फोटो : IMDb

छठे दिन का कलेक्शन 
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने छठे दिन लगभग 5.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का यह कलेक्शन मंगलवार यानी पांचवें दिन के मुकाबले कम है। मंगलवार को फिल्म ने 11. 25 करोड़ रुपये कमाए थे।

विज्ञापन

3 of 5
हाउसफुल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
100 करोड़ के ऊपर हुआ कुल कलेक्शन
फिल्म ‘हाउसफुल 5’ 100 करोड़ क्लब का हिस्सा पहले ही बन चुकी है। अब इसकी कुल कमाई लगभग 117.45 करोड़ रुपये हो चुकी है। इस फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है। इस तरह देखा जाए तो यह फिल्म अपना आधा बजट तो वसूल कर चुकी है। मगर फिल्म का पूरा बजट वसूलने और मुनाफा कमाने में इसको कितना समय लगेगा, यह देखना हाेगा। दरअसल, कमजोर स्टोरी लाइन के कारण फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में दर्शकों की रुचि कम हाे रही है। 

4 of 5
'हाउसफुल 5' - फोटो : इंस्टाग्राम-@nadiadwalagrandson
दो एंडिंग्स का आइडिया नहीं आया काम
फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में मेकर्स ने दो अंत यानी एंडिंग्स रखी थी। इस तरह का एक्सपेरिमेंट करना अपने आपमें जोखिर भरा काम है। ज्यादातर दर्शक कॉमेडी फिल्मों को बिना दिमाग लगाए देखना पसंद करते हैं। ऐसे में दो एंडिंग देखने के लिए शायद ही कोई दर्शक दोबारा फिल्म काे देखेगा। सोशल मीडिया पर इस तरह की बात का जिक्र जोरों पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाउसफुल 5 की स्टार कास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम-@nadiadwalagrandson
ये है फिल्म की स्टार कास्ट 
फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडीज, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और जाॅनी लीवर जैसे कई नामी कलाकार नजर आए हैं। फिल्म को तरुण मनसुखानी ने निर्देशित किया है, फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें