सैफ अली खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सैफ अली खान ने फिल्म के अपने किरदार के बारे में कहा कि ‘निर्देशक ओम राउत ने दुष्ट चरित्र को मानवीय और मनोरंजक बना दिया है। एक राक्षस राजा की भूमिका निभाना दिलचस्प है लेकिन यह उतना सख्त नहीं है। हमने इसे मनोरंजन से भरपूर बनाया है। इसमें दिखाया जाएगा कि सीता का अपहरण और राम के साथ युद्ध जायज था, क्योंकि लक्ष्मण ने रावण की बहन सूर्पनखा की नाक काट दी थी।‘