खिलाड़ी कुमार की फिल्म 'पैडमैन' रिलीज हुए 9 दिन बीत चुके हैं। ऐसे में इस फिल्म के कलेक्शन को देखकर ऐसा लगता है कि दूसरे हफ्ते इस फिल्म की कमाई थोड़ी ढीली पड़ती हुई दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
2 of 4
Akshay Kumar
'पैडमैन' फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रही थी लेकिन अब इस फिल्म की पकड़ थोड़ी कमजोर होते हुए दिखाई दे रही हैं। यह फिल्म अब तक केवल 68.12 करोड़ की कमाई कर पाई है जबकि इस फिल्म का बजट ही 60 करोड़ था।
विज्ञापन
3 of 4
padman
इस फिल्म की रिलीज के साथ ही ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। हालांकि दूसरे हफ्ते फिल्म की धीमी रफ्तार को देखते हुए इस आंकड़े को छूना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। वहीं 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' अब भी इस पर भारी पड़ती हुई दिखाई दे रही है।
इस फिल्म को रिलीज हुए चार हफ्ते बीत चुके हैं लेकिन अभी भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। यह फिल्म अब तक 269.50 करोड़ की कमाई कर चुकी हैं ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में इसका आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।