बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार दो फिल्में रिलीज हुईं। जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'अय्यारी' तो वहीं हॉलीवुड फिल्म 'ब्लैक पैंथर' शामिल है। इन दोनों फिल्मों को रिलीज हुए महज दो दिन हुए हैं लेकिन शुरुआती दौर में 'अय्यारी' पर 'ब्लैक पैंथर' हावी होते हुई दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
2 of 5
Manoj Bajpayee
इन दोनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो 'अय्यारी' काफी पीछे दिखाई दे रही है। 'अय्यारी' ने महज दो दिनों में 7.40 करोड़ की कमाई की है जबकि 'ब्लैक पैंथर' 15.71 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
विज्ञापन
3 of 5
Manoj Bajpayee
'अय्यारी' के पहले दिन की कमाई की बात करें तो इसने मात्र 3.36 करोड़ कमाई की तो वहीं दूसरे दिन यह आंकड़ा 4.04 करोड़ पहुंचा। यानी की कुल मिलाकर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 7.40 करोड़ की कमाई ही कर पाई है।
4 of 5
Black Panther
वहीं 'ब्लैक पैंथर' फिल्म ने पहले ही दिन धमाकेदार कमाई की। इस फिल्म ने पहले दिन 5.60 करोड़ और दूसरे दिन 6.65 करोड़ कमाए। यानी कि कुल मिलाकर दो दिन में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15.71 करोड़ कमाने में कामयाब रही।
ऐसे में आने वाले दिनों में इन दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि इस समय की बात करें तो 'ब्लैक पैंथर' के सामने 'अय्यारी' पिछड़ते हुए दिखाई दे रही है। 'अय्यारी' और 'ब्लैक पैंथर' दोनों ही फिल्म एक साथ 16 फरवरी को रिलीज हुई थी।