फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अय्यारी' से टक्कर के बाद भी सुपरहिट है अक्षय की 'पैडमैन', यहां जानें 8वें दिन का कलेक्शन

Sat, 17 Feb 2018 11:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
padman
अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं। दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने अपनी रिलीज के हफ्ते भर के अंदर अच्छी-खासी कमाई कर ली है। फिल्म ने रिलीज के महज 8 दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
PaDMAN
रिलीज के 8वें दिन पैडमैन ने 3 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। फिल्म का 8 दिन का कुल कलेक्शन इस तरह से 65 करोड़ के पार पहुंच चुका है। हालांकि इस हफ्ते अक्षय कुमार को मनोज वाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'अय्यारी' और हॉलीवुड फिल्म 'ब्लैक पैंथर' से चुनौती मिल सकती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
padman
फिल्म को दर्शकों की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, फिल्म ओवरसीज में भी कमाल का प्रदर्शन कर रही है। ओवरसीज में फिल्म ने 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 90-100 करोड़ तक जा सकता है। फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसे दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है।

4 of 5
padman
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री पा ली है। ओवरसीज में भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म का बजट 20 करोड़ का था इस लिहाज से फिल्म ने महज एक हफ्ते मे ंही शानदार कमाई कर ली है। ट्रेड एक्सपर्ट ने इस बात की जानकारी पहले ही दे दी थी कि फिल्म की कमाई और रफ्तार पकड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
padman
ये फिल्म अरुणाचलम मुरुगनाथनम के जीवन और संघर्ष की कहानी पर आधारित है और मेंसुरेशन हाइजीन जैसे सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। मुख्य भूमिका अक्षय कुमार ने निभाई है। फिल्म में अक्षय के अलावा राधिका आप्टे और सोनम कपूर भी हैं। फिल्म का निर्देशन आर बाल्कि ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें