फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो गया खुलासा, इस वजह से मजबूर होकर सलमान की फिल्म छोड़ प्रियंका को बॉयफ्रेंड संग जाना पड़ा अमेरिका

Mon, 30 Jul 2018 08:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका चोपड़ा के सलमान खान स्टारर 'भारत' छोड़ने की कई वजहें धीरे-धीरे गिनाई जा रही है। अमेरिकी बॉयफ्रेंड निक जोंस के साथ कथित सगाई इनमें प्रमुख है। परंतु एक चौंकाने वाली बात सामने आ रही है। अमेरिकी टीवी और वहां की दो-तीन फिल्मों में काम करने के बाद प्रियंका खुद को बॉलीवुड के वर्क कल्चर में सहज नहीं पा रही थीं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka and disha patani
फिल्म 'भारत' में उनकी एक बड़ी समस्या दिशा पाटनी बताई जा रही हैं। प्रियंका लगातार घबरा रही थीं कि फिल्म में उनके मुकाबले दिशा को काफी ग्लैमरस और छोटे कपड़े पहनने को दिए जा रहे थे, जिससे साफ मैसेज जाता कि प्रियंका उनसे कहीं उम्रदराज और नॉन ग्लैमरस हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka and disha patani
प्रियंका इस बात से भी असहज थीं कि पब्लिसिटी पोस्टर में उनसे कहीं जूनियर दिशा को उनके बराबर जगह दी जा रही थी। प्रियंका के फिल्म छोड़ने के कारणों में ये बातें भी गिनाई जा रही हैं। इस बीच प्रियंका के हटने के बाद डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने दिशा के रोल पर फिर से काम करके उसे बढ़ा दिया है। 

 

4 of 5
priynaka and katrina
कुछ चर्चाएं यह भी हैं कि निर्देशक ने प्रियंका के रोल पर कैंची चला दी थी, इसलिए वह फिल्म से अलग हो गईं। प्रियंका के भारत छोड़ने के बाद उनकी जगह सलमान की खास दोस्त कटरीना कैफ ने ले ली है। इस रोल के लिए करीना कपूर और जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी था। परंतु सितंबर की शूटिंग के लिए कटरीना ने अपनी डेट्स दे दी हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan
जफर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि वह एक बार फिर सलमान-कटरीना की जोड़ी के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। यह जोड़ी उनकी पिछली फिल्म टाइगर जिंदा में नजर आई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें