PM Modi And Akshay Kumar
- फोटो : Social Media
अक्षय का कहना है कि वह हमेशा अपनी मातृभूमि की सुरक्षा के लिए खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा, 'यह महत्वपूर्ण है कि मैं अपनी मां को यहां संदर्भित करता हूं, क्योंकि पूरी दुनिया में एक डर है कि वरिष्ठ नागरिकों को नजरअंदाज कर दिया जाएगा और इस कोरोनो वायरस खतरे में उनको छोड़ दिया जाएगा। हम ये सोच भी कैसे सकते हैं। मेरी मां की जान महत्वपूर्ण है, आपके मां बाप की जान महत्वपूर्ण है। ये मायने नहीं रखता कि हम कौन हैं। इस कठिन समय में एक-एक जान बचाने की कोशिश करनी चाहिए। मैंने सिर्फ इसकी तरफ से अपना एक छोटा सा फर्ज अदा किया है।'