फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमाघरों में ही रिलीज होंगी अक्षय और रणवीर की फिल्में, निर्माता कंपनी ने जताया भरोसा

Sun, 23 Aug 2020 03:27 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
83 और सूर्यवंशी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट इस समय अपनी तो बहुप्रतीक्षित फिल्मों 'सूर्यवंशी' और '83' की रिलीज के लिए सिनेमाघरों के खुलने का इंतजार कर रही है। और वह इतनी आशान्वित भी है और उसे भरोसा है कि उन्होंने अपनी इन फिल्मों की रिलीज के लिए जो समय तय किया है, उस समय तक देश के सिनेमाघर जरूर खुल जाएंगे। इन फिल्मों से की रिलीज से जुड़ा हुआ एक आशा भरा संदेश कंपनी ने सोशल मीडिया पर जारी किया है।
विज्ञापन

2 of 5
सिनेमाघर - फोटो : अमर उजाला
कंपनी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट में लिखा गया है, 'हमें पूरा भरोसा है कि सिनेमाघरों पर लगातार चल रही बंदी बहुत ही जल्द समाप्त हो जाएगी। यह पूरा मामला तब तक निपट जाएगा जब तक हमारी बहुप्रतीक्षित फिल्मों 'सूर्यवंशी' और '83' के क्रमशः दीवाली और क्रिसमस पर रिलीज होने का नंबर आएगा। हमें आशा है कि इन दोनों ही फिल्मों का मजा दर्शक सिनेमाघरों में ले पाएंगे।'

विज्ञापन

3 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कंपनी का यह बयान तब आया है जब कुछ ही समय पहले इसके सीईओ शिबाशीष सरकार ने अपने बयान में कहा है कि अगर इन फिल्मों की रिलीज के समय तक सिनेमाघर नहीं खुले तो वह अपनी फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने के लिए मजबूर होंगे।शिबाशीष ने कहा कि उनकी फिल्मों की जो तारीख निश्चित हो चुकी है, अब वह उससे आगे नहीं बढ़ेंगे। इसके बाद सब जगह खबर फैल गई कि इन बहुप्रतीक्षित फिल्मों को भी ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है।


 

4 of 5
सूर्यवंशी - फोटो : Social Media
दरअसल, देश में जब से लॉकडाउन हुआ है तब से सिनेमाघरों पर तो ताले लटके हुए हैं। लेकिन, फिर भी इन फिल्मों के निर्माताओं और निर्देशकों ने शुरुआत में ही यह साफ कर दिया था कि ये फिल्में सिर्फ सिनेमाघरों में ही अनुभव करने के लिए बनाई गई हैं और यह वहीं पर रिलीज होंगी। आशा थी कि अनलॉक 3 के दौरान देश में सिनेमाघर खुल जाएंगे। लेकिन, कोरोना वायरस से बिगड़े हालात अभी भी सरकार के काबू में नहीं हैं। इसलिए, अभी तक सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 'सूर्यवंशी' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसे जाने माने निर्देशक रोहित शेट्टी ने बनाया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह का भी एक्सटेंडेड कैमियो होगा। यह फिल्म रोहित शेट्टी की मशहूर 'पुलिस' फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है। वहीं, फिल्म '83' को कबीर खान ने निर्देशित किया है। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसकी कहानी भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ष 1983 में जीते विश्वकप पर आधारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें