प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
जब से देश में कोरोना वायरस ने दस्तक दी है तब से अब तक फिल्म इंडस्ट्री का काम बिल्कुल ठप पड़ा था। हालांकि अब धीरे-धीरे गाड़ी का पहिया पटरी पर लौट रहा है। पहले टीवी धारावाहिकों की शूटिंग शुरू हुई। और अब फिल्मों के निर्माता और निर्देशक भी काम शुरू करने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। देश में लॉकडाउन लागू होने से पहले प्रभास अपनी इस फिल्म की शूटिंग यूरोप में कर रहे थे। लेकिन, जैसे ही विश्वव्यापी लॉकडाउन की घोषणा हुई तो उन्हें आनन-फानन में शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा। जब इस फिल्म की टीम स्वदेश लौटी थी तो उन्हें क्वारंटीन भी किया गया था।