रवीना टंडन और अक्षय कुमार की फिल्म 'मोहरा' का गाना 'टिप टिप बरसा पानी' सुपरहिट हुआ था। अब इस गाने का रीमेक बनने की खबर है । अक्षय कुमार की अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' में इस गाने का रिमिक्स होगा । अक्षय के साथ कटरीना कैफ पर ये गाना फिल्माया जाएगा । इस गाने के रीमिक्स पर अब रवीना टंडन ने इस पर रिएक्ट किया है।
विज्ञापन
2 of 8
Raveena Tandon and Akshay Kuamar
- फोटो : file photo
रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मुझे रीमिक्स गाने बेहद पसंद हैं। इसके रीमिक्स के लिए मैं उत्साहित हूं ।' बता दें कि फैंस भी इस गाने के रीमिक्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । गाने की बात करें तो अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके इस गाने की अनाउंसमेंट की थी। इससे पहले भी कई रीमिक्स बने और हिट हुए हैं । देखते हैं पूरी लिस्ट....
विज्ञापन
3 of 8
kala chasma
काला चश्मा- इसमें सबसे पहले बात करते हैं 'काला चश्मा' गाने की । साल 2016 में आई फिल्म 'बार-बार देखो' में ये गाना रीमिक्स किया गया था । गाने को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कटरीना कैफ पर फिल्माया गया था । 'काला चश्मा' उस साल का सबसे हिट सॉन्ग था । इसके बाद ही रीमिक्स गानों का दौर बढ़ गया ।
4 of 8
alia bhatt
- फोटो : social media
तमा-तमा लोगे- फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के गाने 'तमा तमा लोगे' को रीमिक्स किया गया था । ये गाना भी सुपरहिट रहा । इस रीमिक्स गाने को आलिया भट्ट और वरुण धवन पर फिल्माया गया ।
विज्ञापन
5 of 8
simmba
- फोटो : instagram
आंख मारे- फिल्म 'सिंबा' में 90 के दशक के हिट गाने 'आंख मारे' का रीमिक्स हुआ। इस गाने को रणवीर सिंह और सारा अली खान पर फिल्माया गया । ये गाना भी रीमिक्स की हिट लिस्ट में शामिल हो गया है ।
विज्ञापन
6 of 8
Kartik Aaryan and Kriti Sanon
- फोटो : youtube
पोस्टर लगवा दो- पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'लुका छुपी' में अक्षय कुमार का हिट गाना 'पोस्टर लगवा दो' का रीमिक्स किया गया था । गाने को कार्तिक आर्यन और कृति सेनन पर फिल्माया गया । 90 के दशक की तरह इस बार भी ये गाना सुपरहिट रहा ।
विज्ञापन
7 of 8
Nora Fatehi
दिलबर-दिलबर- फिल्म 'सिर्फ तुम' के गाने 'दिलबर-दिलबर' को हाल ही में रीमिक्स किया गया था । इस ओरिजनल गाने को सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया था। वहीं इस बार ये गाना नोरा फतेही पर पिच्चराइज हुआ । जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' का ये आइटम नंबर था ।
तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त- फिल्म 'मोहरा' का गाना 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' उस वक्त भी जबरदस्त हिट हुआ था । पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'मशीन' में इस गाने को रीमिक्स किया गया और इस बार भी इस गाने ने म्यूजिक वर्ल्ड में तहलका मचा दिया ।