फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउसफुल 4 के सेट से अक्षय कुमार का लुक हुआ लीक, देखते ही फैंस का हैरान होना तय

Tue, 16 Oct 2018 01:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार
बहुप्रतिक्षित फिल्म हाउसफुल 4 की शूटिंग फिर से शुरू हो चुकी है। वहीं अक्षय के फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है कि वह फिल्म में कैसे दिख रहे हैं। शूटिंग शरू होने के साथ ही अक्षय कुमार का लुक सेट से लीक हो गया है। फैंस अक्षय के इस लुक को देखकर थोड़ा चौंक सकते हैं। हमेशा बालों और हॉट लुक में नजर आने वाले अक्षय इस बार बिल्कुल अलग दिख रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार
अक्षय फिल्म में एक योद्धा के रूप में दिखाई दे रहे हैं। अक्षय का लुक काफी हद तक रणवीर के बाजीराव जैसा दिख रहा है। वहीं हाउसफुल4 की स्टार कॉस्ट भी काफी दिलचस्प है। अब आप सोच रहे होंगे कि अक्षय फिल्म में राजा क्यों बने हैं? बता दें कि हाउसफुल 4 एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में दो सदियों के समय को दिखाया गया है। एक समय में आज के बदलते हुए रूप को दिखाया गया है। वहीं दूसरे टाइम जोन में राजा महराजा के समय को बखूबी दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
housefull 4
फिल्म की कहानी काफी हद तक फिल्म बाहुबली से प्रेरित होगी। जिसके चलते बाहुबली के सेट और सीन दोनों कॉपी किए गए हैं। फिल्म में राजाओं के समय के फाइट सीन भी दिखाए जाएंगे। यह सभी सीन कॉमेडी होंगे। यानी बाहुबली का कॉमेडी वर्जन हाउसफुल 4 में दर्शकों को देखने को मिलेगा।
 

4 of 5
Housefull
फिल्म में अक्षय के अलावा रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सैनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में हैं। वहीं आपको बता दें कि साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 4 की अगली सीरीज जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाली है। फिल्म की शूटिंग इन दिनों राजस्थान के जैसलमेर में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : SELF
फिल्म की शूटिंग लंदन में पूरी होने के बाद कुछ सीन राजस्थान के रणथंभौर किले और आस-पास के इलाके में शूट किए गए थे। अब फिल्म की शूटिंग जैसलमेर में हो रही है। सुनने में आया है कि फिल्म में नजर आने वाले सारे कलाकार इस समस जैसलमेर में हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें