बॉलीवुड
- फोटो : cinematerial
अक्षय ने साल 2005 में आई फिल्म 'वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम' को लेकर कहा कि यह फिल्म उन्हें हमेशा याद रहेगी। अक्षय ने इसकी वजह में बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके पिता हरिओम भाटिया कैंसर से पीड़ित थे। वहीं, अमिताभ ने इस फिल्म में अक्षय कुमार के पिता का रोल किया किया था। फिल्म में अमिताभ को एक कैंसर पीड़ित किरदार में दिखाया गया है। यही वजह है कि अक्षय को शूट के दौरान कई बातें मन में विचलित करती थीं।